फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 143 fruit trees cut for plotting in Bidholi Premnagar

Dehradun: बिधौली में प्लाटिंग के लिए काट डाले 143 पेड़, मुकदमा दर्ज, जमीन के मालिक का पता करने में जुटी पुलिस

Mon, 06 Mar 2023 03:29 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Mar 2023 03:29 PM IST
सार

विधोली बिडास में बीते सात जनवरी को फलदार पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। उद्यान विभाग की टीम ने आठ जनवरी को मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 143 पेड़ चोरी से काटे जाने की पुष्टि हुई। उद्यान विभाग ने विभागीय कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पेड़ कटवाने वाले व्यक्ति का पता नहीं लग पाया।

विज्ञापन
Dehradun News 143 fruit trees cut for plotting in Bidholi Premnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रेमनगर के बिधौली बिडास में प्लाटिंग के लिए फलदार 143 पेड़ काट डाले गए। इस मामले में उद्यान निरीक्षक जेडी वर्मा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार, जमीन के मालिक का पता करने के लिए राजस्व विभाग से दस्तावेज मंगाए गए हैं।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर कैंट प्रदीप बिष्ट ने बताया कि थाने में दी गई लिखित तहरीर में बताया कि विधोली बिडास में बीते सात जनवरी को फलदार पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। उद्यान विभाग की टीम ने आठ जनवरी को मौके पर निरीक्षण किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Holi 2023: त्योहार पर दूसरे राज्यों को जाने वाले लोगों के लिए बढ़ी मुश्किलें, यूपी, बिहार की ट्रेनें फुल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुल 143 पेड़ चोरी से काटे जाने की पुष्टि हुई। उद्यान विभाग ने विभागीय कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पेड़ कटवाने वाले व्यक्ति का पता नहीं लग पाया। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed