फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 13 member group from Georgia did business trip on tourist visa case filed on company management

Dehradun: जॉर्जिया के 13 सदस्यीय दल ने टूरिस्ट वीजा पर किया व्यावसायिक भ्रमण, कंपनी प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Mar 2024 11:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Mar 2024 11:17 PM IST
सार

Dehradun News: चार मार्च को जार्जिया के 13 विदेशी नागरिकों ने ई-टूरिस्ट वीजा पर व्यवसायिक भ्रमण किया था। जबकि कंपनी प्रबंधन को पूर्व में ई-टूरिस्ट वीजा पर व्यवसायिक भ्रमण न करवाने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
Dehradun News 13 member group from Georgia did business trip on tourist visa case filed on company management
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

देहरादून में एलआईयू ने भारतीय वीजा नियमों के उल्लंघन मामले में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित ट्रांसलुमिना थैराप्यूटिक्स एलएलपी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सेलाकुई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं विदेशी पंजीकरण अधिकारी देहरादून के निर्देश पर विदेशी नागरिक के जनपद में प्रवास, आवागमन, वीजा नियमों में लापरवाही, शिथिलता बरतने वाले होटल संचालकों, औद्योगिक इकाई संचालकों, धर्मशालाओं में विदेशी नागरिकों के संबंध में एलआईयू अभियान चला रही है।
विज्ञापन


एलआईयू लगातार कंपनियों का औचक निरीक्षण भी कर रही है। प्रभारी स्थानीय अभिसूचना उप इकाई सहसपुर संतोष बिष्ट ने थाना सेलाकुई में दी लिखित तहरीर में कहा कि औद्योगिक इकाई फार्मा सिटी सेलाकुई के अंतर्गत ट्रांसलुमिना थैराप्यूटिक एलएलपी कंपनी में बीती चार मार्च को जार्जिया के 13 विदेशी नागरिकों ने ई-टूरिस्ट वीजा पर व्यवसायिक भ्रमण किया था। जबकि कंपनी प्रबंधन को पूर्व में ई-टूरिस्ट वीजा पर व्यवसायिक भ्रमण न करवाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद टूरिस्ट वीजा पर व्यावसायिक भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Vikasnagar: सिपाही ने व्यापारियों को वर्दी का खौफ दिखाकर वसूले 1.20 लाख, एसएसपी ने किया निलंबित

प्रकरण में विदेशी पंजीकरण अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कंपनी प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कंपनी ने नोटिस का सुसंगत जवाब नहीं दिया। बताया कि प्रबंधन ने जान बूझकर भारतीय वीजा नियमों की अनदेखी की है। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रबंधन के खिलाफ विदेशी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed