फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Nagar Nigam Call Center for Complaints will start today new year 2020

देहरादून: नए साल में शहरवासियों को सौगात, आज से शुरू होगा नगर निगम का कॉल सेंटर

Wed, 01 Jan 2020 09:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jan 2020 09:09 AM IST
सार

  • मेयर सुनील उनियाल गामा करेंगे शुभारंभ, 24 घंटे दर्ज करा सकेंगे शिकायतें 

विज्ञापन
Dehradun Nagar Nigam Call Center for Complaints will start today new year 2020
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नववर्ष पर नगर निगम दूनवासियों को कॉल सेंटर (0135-2719100) की सौगात दी है। जो बुधवार से शुरू हो जाएगा।  मेयर सुनील उनियाल गामा कॉल सेंटर का शुभारंभ करेंगे। इसके जरिये शहरवासी 24 घंटे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। कॉल सेंटर में 30 कर्मचारी तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन

 

नगर निगम बीते 10 दिनों से सुभाष रोड स्थित कॉल सेंटर का ट्रायल कर रहा था, जो सफल रहा। अब बुधवार से दून के लोग अपनी शिकायतें इस पर दर्ज करा सकेंगे। मौजूदा समय की बात करें तो निगम के ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी, जहां सभी शिकायतों को एक ही जगह पर एक साथ सुना जा सके।

विज्ञापन


इसे देखते हुए नगर निगम ने हेल्पलाइन शुरू करने का निर्णय लिया। कॉल सेंटर में तीन पालियां होगी, हर पाली में 10 कर्मचारी तैनात रहेंगे। कॉल सेंटर में शिकायतें दर्ज करने के बाद उन्हें निगम के संबंधित अनुभागों को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा काम 

लोग फोन के जरिये कॉल सेंटर में अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। इसके बाद वहां तैनात कर्मचारी आवश्यकता पड़ने पर फोन को संबंधित अधिकारी को ट्रांसफर कर सीधे बात कराएंगे।  सिस्टम में शिकायत नंबर भी होगा। इससे उसका समय-समय पर फॉलोअप भी लिया जा सके।

सात के बाद शिफ्ट होगी गोशाला 
नगर निगम की ओर से सेलाकुई में गोशाला बनाई गई है। मथुरा की तर्ज पर बनी इस गोशाला में 500 गोवंश को रखने की व्यवस्था की गई है। सात जनवरी के बाद इसका शुभारंभ होगा। 

जनता की शिकायतों के निस्तारण समय सीमा
शिकायत                     निस्तारण की समय सीमा 
नाली की सफाई                       6 घंटा
स्ट्रीट लाइट खराब या न होना         12 से 24 घंटा
आवारा पशु                            4 घंटा 
बड़े नाले की सफाई                  3 दिन 
 

समय पर समाधान हो, इसके लिए नगर निगम ने अपना कॉल सेंटर बनाया है। अब अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों को निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोग कॉल सेंटर के जरिये अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं, शिकायतों के निस्तारण की समयसीमा भी तय की गई है।
-सुनील उनियाल गामा, मेयर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed