फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun-Mussoorie road landslide problem near Glogi increased size of repair budget also increased

Uttarakhand News: देहरादून- मसूरी रोड पर ग्लोगी में भूस्खलन का क्षेत्र बढ़ा, मरम्मत के बजट का आकार भी बढ़ गया

Wed, 19 Mar 2025 11:12 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 19 Mar 2025 11:12 AM IST
सार

देहरादून- मसूरी रोड पर ग्लोगी के पास क्षेत्र में और भूस्खलन होने के साथ कटाव हुआ। अब भूस्खलन का एरिया 60 मीटर चौड़ाई और 100 मीटर लंबाई में है।

विज्ञापन
Dehradun-Mussoorie road landslide problem near Glogi increased size of repair budget also increased
मसूरी-देहरादून मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून- मसूरी रोड पर ग्लोगी के पास भूस्खलन की समस्या बढ़ी है, अब इसकी समस्या को दूर करने के लिए अधिक बजट की मांग की गई। इसका संशोधित आगणन भेजा गया। अब समस्या दूर करने के लिए करीब 31 करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा मरम्मत के काम में ही अधिक समय लगेगा।

विज्ञापन

मसूरी- देहरादून रोड पर ग्लोगी के पास भूस्खलन की समस्या बनी हुई है। ऐसे में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में ट्रीटमेंट के लिए अगस्त-2023 में योजना स्वीकृत की गई, उस समय काम पर करीब 22 करोड़ खर्च का बजट रखा गया। यह बजट आपदा प्रबंधन विभाग से मिलना था। इसके बाद दिसंबर-2023 से काम को शुरू किया। लोक निर्माण विभगा के अधिकारियों के अनुसार बाद में संबंधित क्षेत्र में और भूस्खलन होने के साथ कटाव हुआ।

विज्ञापन


अब भूस्खलन का एरिया 60 मीटर चौड़ाई और 100 मीटर लंबाई में है। इसके बाद लोनिवि ने आपदा प्रबंधन विभाग के पास काम के लिए संशोधित आगणन करीब 31 करोड़ का भेजा है, जिसको लेकर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है। इसके अलावा पहले जो काम इस साल मानसून से पहले जून तक पूरा होने की उम्मीद थी, वह खत्म हो गई है। अब सितंबर के बाद ही कार्य पूरे होने के आसार लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आगणन का परीक्षण किया जा रहा

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन कहते हैं कि लोनिवि का रिवाइज इस्टीमेट मिला है, उसका परीक्षण किया जा रहा है। जल्द फैसला लिया जाएगा। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार कहते हैं कि क्योंकि प्रभावित भूस्खलन की जगह का 25 प्रतिशत तक का क्षेत्र बढ़ा है, ऐसे में उसके ट्रीटमेट के लिए रिवाइज इस्टीमेट भेजा गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: काम की खबर... बैंक के जरूरी काम निपटा लीजिए, अब दो दिन रहेगी बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल

काफी काम हो चुका है, लेकिन भूस्खलन का क्षेत्र बढ़ने से उसकी मरम्मत में और समय लगेगा। रही बात काम बंद होने की तो बीच में त्योहार के कारण श्रमिक आदि अपने घरों को गए थे, ऐसे में कार्य की गति कम हुई थी, बंद होने जैसी बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed