फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Murder News Husband Killed wife after stopped him to drink alcohol

शराब के लिए उजाड़ लिया परिवार: पत्नी ने पीने से रोका तो मार डाला, फिर ले गया अस्पताल, ऐसे खुले कई राज

Mon, 29 Jan 2024 10:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jan 2024 10:10 PM IST
सार

Dehradun Crime News: दीपक घर में शराब पीकर आया। सुधा ने टोका तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसे उसने आत्महत्या का रंग देना चाहा और सुधा को दून अस्पताल ले गया।

विज्ञापन
Dehradun Murder News Husband Killed wife after stopped him to drink alcohol
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब पीने पर टोका-टाकी करने पर एफआरआई कर्मचारी ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि इसके बाद इसे आत्महत्या का रंग देना चाहा और महिला को दून अस्पताल ले गया। पत्नी के मायके वालों ने आरोपी पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की तो सारे मामले का भेद खुल गया।

विज्ञापन


घटना कैंट थाना क्षेत्र में 27 जनवरी को हुई। यहां पर दीपक निवासी डूढ़पुरा सिविल लाइन इटावा एफआरआई में एमटीएस पद पर तैनात है। उसकी शादी दो दिसंबर 2022 को सुधा यादव से हुई थी।
विज्ञापन


सुधा के मायके वालों का आरोप है कि दीपक सुधा से लगातार दहेज में कार लाने का दबाव बना रहा था। जबकि, शादी के वक्त सुधा के परिजनों ने उसे दहेज में 20 लाख रुपये नकद दिए थे। अब उसकी मांग बढ़ती जा रही थी। इस पर 22 जून को उसने इटावा में सुधा से मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: दो थानों की सीमाओं के बीच तीन किमी का हिस्सा किसका?...पीड़ित कहां जाए यह बड़ा सवाल

दीपक ने इसके लिए माफी मांगी और सुधा को अपने साथ देहरादून ले आया। दोनों एफआरआई परिसर में ही रह रहे थे। गत 27 जनवरी को दीपक घर में शराब पीकर आया। सुधा ने टोका तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसे उसने आत्महत्या का रंग देना चाहा और सुधा को दून अस्पताल ले गया।

इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि सुधा के परिजनों की शिकायत पर अब दीपक, उसके पिता गिरदाबल, मां मिथलेश, भाई उदय और अक्षय के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed