फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Murder: Gangster Vikram Sharma murder attackers had rented a bike and scooter from Haridwar

Dehradun Murder: गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या, हमलावरों ने हरिद्वार से किराये पर ली थी बाइक और स्कूटी

Fri, 13 Feb 2026 10:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Feb 2026 10:07 PM IST
सार

आरोपियों ने बृहस्पतिवार को एक बाइक और शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एक स्कूटी किराये पर ली थी। स्कूटी आकाश नाम से झारखंड का पता दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन
Dehradun Murder: Gangster Vikram Sharma murder attackers had rented a bike and scooter from Haridwar
देहरादून सिल्वर सिटी मॉल में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी और बाइक हरिद्वार से किराये पर लिए जाने की बात सामने आई है। देहरादून पुलिस की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर वाहन स्वामी समेत संबंधित लोगों से पूछताछ की है।

विज्ञापन


पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपियों ने बृहस्पतिवार को एक बाइक और शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एक स्कूटी किराये पर ली थी। स्कूटी आकाश नाम से झारखंड का पता दर्ज कर ली गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों वाहनों के लिए एक ही आधार कार्ड जमा कराया गया था।
विज्ञापन


जिम के बाहर गैंगस्टर की हत्या: गोलीकांड से फिर 'लाल' हुई राजधानी, कई वारदातों का मास्टर माइंड रहा विक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक दुकान से एक दिन के लिए किराये पर लिए गए थे। आधार कार्ड और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि देहरादून पुलिस का जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed