फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Minor Girl Misdeeds Case Charge sheet filed in court against five accused, 35 witnesses made

Dehradun: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामला...पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, 35 गवाह बनाए

Wed, 04 Sep 2024 07:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Sep 2024 07:47 PM IST
सार

Dehradun Minor Girl Misdeed Case: 12 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज के अनुबंधित बस का ड्राइवर किशोरी को दिल्ली आईएसबीटी से देहरादून लाया था। यहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपने चार साथियों को भी बुला लिया और जिन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Dehradun Minor Girl Misdeeds Case Charge sheet filed in court against five accused, 35 witnesses made
पकड़े गए किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएसबीटी परिसर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 35 गवाह बनाए गए हैं। इसके साथ ही विवेचना में तथ्यों के आधार पर साक्ष्य छिपाने की धारा भी मुकदमे में बढ़ाई गई है। कोर्ट जल्द ही चार्जशीट पर संज्ञान लेकर अगली कार्यवाही शुरू करेगा।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने चार्जशीट के संबंध में पत्रकारों को जानकारी दी। बताया कि 12 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज के अनुबंधित बस का ड्राइवर किशोरी को दिल्ली आईएसबीटी से देहरादून लाया था। यहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपने चार साथियों को भी बुला लिया और जिन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता को मौके से बाल कल्याण समिति अपने संरक्षण में ले गई थी। वहां उसकी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के बाद पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है। इसके बाद पुलिस ने बाल कल्याण समिति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। प्राथमिक जांच के बाद ही आरोपी बस चालक से पूछताछ की गई तो उसने अन्य चारों के नाम भी बता दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haridwar Robbery: पांच राज्यों में पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने डाला डेरा, हरियाणा में भी खोजबीन

पुलिस ने रोडवेज के अनुबंधित बस ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, रोडवेज के ड्राइवर राजपाल, कंडक्टर देवेंद्र और कैशियर का काम कर रहे कंडक्टर राजेश कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया गया था। इसकी जांच के लिए एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

एसआईटी ने मुकदमे में बारीकी से विवेचना की। सभी साक्ष्य एकत्र किए गए। आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर भी पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर कंबल व अन्य कपड़े भी बरामद कर लिए गए।

करीब 20 दिन की विवेचना के बाद पुलिस ने बुधवार को इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में कुल 35 गवाह बनाए गए हैं। इनमें दो गवाहों, पीड़िता और एक चश्मदीद गवाह के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed