फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: MDDA will build a new Arhat bazar on 100 bighas of land will shift to Patel Nagar

Dehradun: खत्म होगी जाम की जड़, 100 बीघा जमीन पर MDDA बनाएगा नया आढ़त बाजार, पटेलनगर में होगा शिफ्ट

Sun, 12 Mar 2023 08:42 AM IST
अलका त्यागी अश्वनी त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून
अश्वनी त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Mar 2023 08:42 AM IST
सार

पिछले साल खुद मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने दून में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने का जिम्मा संभाला तो आढ़त बाजार को शिफ्ट करने के प्रोजेक्ट पर काम तेज हुआ।

विज्ञापन
Dehradun: MDDA will build a new Arhat bazar on 100 bighas of land will shift to Patel Nagar
देहरादून के आढ़त बाजार में जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून के ट्रैफिक में वर्षों से सबसे बड़ी बाधा बने आढ़त बाजार को रेलवे स्टेशन रोड से शिफ्ट करने का मसौदा आखिरकार तैयार कर लिया गया है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पटेलनगर में नई जगह तलाशी है। आढ़त एसोसिएशन ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। आढ़तियों ने मांग रखी है कि नए बाजार में उन्हें लागत मूल्य के आधार पर दुकान या जगह का स्वामित्व दिया जाए ताकि मालिकाना हक को लेकर विवाद न हो।

विज्ञापन


Uttarakhand Exclusive: सामने आया बड़ा घोटाला...स्कूल, कब्रिस्तान और NH-74 की जमीन पर उगा दिए धान
विज्ञापन


आढ़तियों के साथ प्रशासनिक अफसरों की बैठक में एमडीडीए ने आढ़त बाजार को पटेलनगर बाजार पुलिस चौकी के पीछे स्थित सरकार की भूमि पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव पेश किया। आढ़त एसोसिएशन ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति देकर कुछ मांगें रखीं। कहा, आढ़त व्यापारियों और अफसरों की संयुक्त कमेटी बनाकर बाजार शिफ्टिंग का कार्य किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 बीघा जमीन पर एमडीडीए बनाएगा नया आढ़त बाजार

एमडीडीए पटेलनगर में करीब 100 बीघा जमीन पर नया आढ़त बाजार बनाएगा। इस पर सभी आढ़तियों से बात कर सहमति ले ली गई है। पूरा बाजार शिफ्ट करने के लिए करीब 200 दुकानों की जरूरत पड़ेगी। ये दुकानें 100 से 400 वर्गमीटर तक की होंगी। इनमें दुकानों के साथ गोदाम भी होंगे। उनका कहना है कि आढ़त बाजार में लगने वाले जाम के कारण सारा व्यापार चौपट हो चुका है। इसलिए बाजार शिफ्ट करना ही अंतिम विकल्प है। वहीं, व्यापारियों ने मांग रखी है कि एमडीडीए आढ़त बाजार का नक्शा तैयार करे। इसके बाद सहमति के आधार पर दुकानों का आवंटन करा लिया जाएगा।

आढ़त बाजार के कारण शहर का यातायात प्रभावित होता है। आढ़त बाजार को शिफ्ट करने के लिए व्यापारियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है। आढ़तियों ने कुछ मांगें रखी हैं। उन पर शासन स्तर पर सहमति के बाद प्रोजेक्ट पर आगे कार्य शुरू कराया जाएगा।
- बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, एमडीडीए

बैठक में एमडीडीए ने आढ़त बाजार को पटेलनगर में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा था। इस पर आढ़ती भी सहमत हैं। जल्द स्थलीय निरीक्षण कर इस संबंध में आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
- सोनिका, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed