{"_id":"6b0beb3108c398ff8e0ed8e0","slug":"dehradun-man-identified-as-journalist-has-been-arrested-on-charges-of-misdeed-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पत्रकार बताने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पत्रकार बताने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
Sun, 29 Nov 2026 02:39 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:39 PM IST
सार
आरोप है कि युवक ने उसे शादी का भरोसा दिया था। इसी भरोसे में उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी कथित तौर पर अपने वादे से मुकर गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी की बात करने पर उसे धमकी देने के आरोप में पटेलनगर पुलिस ने रोहित छाबड़ा (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपी देहराखास स्थित बालाजी अपार्टमेंट का निवासी है। बताया जा रहा है कि वह लोगों के बीच खुद को पत्रकार बताता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र निवासी युवती ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया कि रोहित छाबड़ा ने उसे शादी का भरोसा दिया था। इसी भरोसे में उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी कथित तौर पर अपने वादे से मुकर गया। इस पर युवती ने उससे शादी के लिए बात की तो आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज की और धमकी दी।
विज्ञापन
युवती की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस टीम ने उसे देहराखास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 351(2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
