फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Literature Festival in dehradun Film director Vishal Bhardwaj Arrives Mussoorie

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल: पत्नी संग मसूरी पहुंचे निर्देशक विशाल भारद्वाज, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Fri, 11 Oct 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Oct 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Literature Festival in dehradun Film director Vishal Bhardwaj Arrives Mussoorie
- फोटो : फाइल फोटो

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज और उनकी पत्नी, गायिका एवं लाइव परफॉर्मर रेखा भारद्वाज बृहस्पतिवार को दून पहुंचे। वह मसूरी स्थित अपने घर में रुके हुए हैं। दोनों हस्तियां फेस्टिवल के आखिरी दिन (13 अक्तूबर) सत्र में शामिल होंगीं।

विज्ञापन


फेस्टिवल के अंतिम दिन मशहूर गायिका एवं लाइव परफॉर्मर रेखा भारद्वाज आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अपनी गायकी के लिए रेखा दो फिल्म फेयर और एक नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। ससुराल गेंदा फूल (दिल्ली), डार्लिंग (सात खून माफ), बड़ी धीरे जली (इश्किया), एक घड़ी (डी डे), हमारी अटरिया पे (डेढ़ इश्किया) जैसे गीतों से अपनी अलग पहचान बना चुकीं रेखा सुबह 11 से 12 बजे ‘जुबां पे लागा’ सत्र में रसना कोहली से संवाद करेंगी। 
विज्ञापन


उनके पति, प्रख्यात फिल्म निर्देशक, स्क्रीन राइटर, संगीतकार एवं गायक विशाल भारद्वाज अंतिम दिन शनिवार दोपहर 12 से एक बजे के दौरान ‘द आर्ट ऑफ  परफेक्शन’ (पोएट्री, म्यूजिक एंड सिनेमा) सत्र में शांतनु राय चौधरी से बातचीत करेंगे। इस सत्र में सिनेमा और लेखन के बदलाव, चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगेगा साहित्य के सितारों का जमावड़ा

दून में शुक्रवार से साहित्य के सितारों का जमावड़ा लगने जा रहा है। दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में आज (शुक्रवार को) मुख्य अतिथि पद्मभूषण रस्किन बांड और विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर (सेनि) तीन दिवसीय देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन उद्घाटन समेत कुल छह सत्र आयोजित किए जाएंगे। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है।

तीन दिवसीय आयोजन में साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों, सिनेमा से जुड़ी हस्तियों और साहित्य प्रेमियों के स्वागत के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल का रिवरसाइड कैंपस पूरी तरह तैयार है। स्कूल के मेन ऑडिटोरियम में दोपहर साढ़े तीन से चार बजे तक उद्घाटन सत्र होगा। इसमें पद्मभूषण रस्किन बांड और राज्यवर्धन सिंह राठौर समेत साहित्य, सिनेमा, कला जगत से जुड़ी तमाम शख्सियतें मौजूद रहेंगी। अगले सत्र में पद्मभूषण रस्किन बांड स्कूली बच्चों से संवाद करेंगे।

इसके अलावा चार अन्य सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कई बड़े नाम शामिल होंगे। शाम साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक द ताशकंद फाइल्स सत्र होगा, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के रहस्य पर आधारित फिल्म को लेकर चर्चा होगी। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र सुनील शास्त्री और फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री से अक्षय राठी संवाद करेंगे। दिन के अंतिम सत्र में सुनंदा मेहता करन थापर से द डेविल्स एडवोकेट रिविलिंग द ट्रूथ को लेकर बातचीत करेंगी।

शनिवार 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम आठ बजे तक कुल 22 सत्र आयोजित होंगे। अंतिम दिन रविवार 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम आठ बजे तक 17 सत्र होंगे। इस दौरान कई किताबों का विमोचन और पुस्तक चर्चा भी होगी। साथ ही साहित्य और लेखन से जुड़े सत्र भी आयोजित होंगे। अंग्रेजी साहित्य के साथ ही हिंदी कविता और लेखन पर भी चर्चा होगी। आयोजन में मार्क टुली, करन थापर, इम्तियाज अली, रेखा भारद्वाज, विशाल भारद्वाज, पंकज कपूर समेत कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।  

पंजीकरण के बाद ही मिलेगा प्रवेश
तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। वेबसाइट (WWW.dehradunliteraturefestival.com) पर शुक्रवार तक पंजीकरण कराया जा सकता है। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8588811959 पर संपर्क किया जा सकता है।

पहले दिन यह सत्र होंगे आयोजित

शुक्रवार को उद्घाटन समेत कुल छह सत्र होंगे। कार्यक्रम और आयोजन स्थल इस तरह रहेंगे।
समय                                सत्र          वेन्यू            वक्ता/अतिथि
दोपहर 3.30 से 4 बजे       उद्घाटन    मेन ऑडी    पद्मभूषण रस्किन बांड व कर्नल (सेनि) राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़

4 से 4.45 बजे               खुली किताब     मेन ऑडी        रस्किन बांड और स्कूली बच्चों का संवाद
(इसी सत्र में अशानी तनेजा की किताब बैड ब्लड फ्रेनेमीस का विमोचन भी होगा।)
4.45 से 5.30 बजे          फॉर द लव ऑफ रीडिंग    मेन ऑडी    रस्किन बांड का सभी स्कूल हेड से संवाद
5.30 से 6.30 बजे         कीपर्स ऑफ द कालचक्र    मेन ऑडी    अश्विन सांघी
(इसी सत्र में धैर्य अरोड़ा की पुस्तक एवरीवन हेज ए मिथ टू टैल का विमोचन भी होगा।)
6.30 से 7 बजे                द टाशकेंट फाइल    कोलेजियम    विवेक रंजन अग्निहोत्री, सुनील शास्त्री
7.30 से 8 बजे                द डेविल्स एडवोकेट (रिविलिंग द ट्रूूथ) कोलेजियम     करन थापर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed