फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Literature Festival 2022: Story Tellers Conversation to be held with Ruskin Bond and Imtiaz Ali today, Sonu Nigam,prasoon joshi, ali abbas zafar will reach

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल 2022: रस्किन बांड और इम्तियाज अली के साथ होगा आज स्टोरी टैलर्स कनवर्शेसन, सोनू निगम सहित ये हस्तियां पहुंचेंगी

Sun, 03 Apr 2022 08:59 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Apr 2022 08:59 AM IST
सार

आज देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में कई अन्य साहित्यकार शामिल होंगे। सोनू निगम द चेंज ट्यून ऑफ उत्तराखंड सत्र में मौजूद रहेंगे और प्रसून जोशी व अली अब्बास जफर के साथ सतीश शर्मा संवाद करेंगे।

विज्ञापन
Dehradun Literature Festival 2022: Story Tellers Conversation to be held with Ruskin Bond and Imtiaz Ali today, Sonu Nigam,prasoon joshi, ali abbas zafar will reach
देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे और आखिरी दिन रस्किन बांड और इम्तियाज अली स्टोरी टैलर्स कनवर्शेसन विषय पर चर्चा करेंगे। तीसरे दिन कई सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। शाम को सोनू निगम द चेंज ट्यून ऑफ उत्तराखंड में मौजूद रहेंगे। समापन कार्यक्रम में प्रसून जोशी, अली अब्बास जफर के साथ सतीश शर्मा उत्तराखंड ग्रोथ डेकेड विषय पर बातचीत करेंगे।  

विज्ञापन


तीसरे दिन दून इंटरनेशल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में शिव कुणाल वर्मा, अनिरुद्ध चक्रवर्ती मोनिषा दत्ता के साथ इंडियाज वार्स:1962 व 1965, संजय देसाई, रिचा द्विवेदी, विश्वास पार्चे, डा. क्षितिजा सिंह इट विल मेक सेंस इवेंचुअली सत्र में बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


11 बजे प्रीति सेनॉय, किरन मनराल व शुभी मेहता की क्रिएटिंग कांप्लेक्स करेक्टर्स, ताहिरा कश्यप खुराना और रिचा अनिरुद्ध के बीच द सेवन साइंस ऑफ बीइंग ए मदर, पूजा मारवाह, विजोय सावन, वेणु अग्रहरी ढींगरा, रुहानी सिंह, रजत शक्ति और आरुषि जैन के बीच पावरहाउस ऑफ फेमिनिटी को लेकर बातचीत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...तीन मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन तीर्थपुरोहितों ने पंचांग देखकर की घोषणा 


द मॉर्डन गेज में सोना महापात्रा व सीमा आनंद रहेंगी मौजूद
एक बजे रस्किन बांड व इम्तियाज अली के साथ मास्टर स्टोरी टैलर्स इन कनवर्शेसन, दो बजे शाजिया इल्मी मलिक, रितु भूषण खंडूरी, नेहा जोशी व नीरज सोनी के साथ इंडिया अंडर न्यू लीडरशिप, चंदन सिन्हा व हृदयेश जोशी कबीर के साखी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अमित लोढ़ा व अमित दूबे डा. रूबी गुप्ता के साथ बिहाइंड द बैज: एनफोर्समेंट एंड एनकाउंटर्स, तीन बजे से शोर्मिष्ठा मुखर्जी व अदिति मित्तल अनिषा गुप्ता के साथ कैंसर यू पिक्ड द रांग गर्ल, योगेश कुमार, अभिजय नेगी व अनूप नौटियाल के बीच दून ट्रिविया पर संवाद होगा। 


द मॉर्डन गेज में सोना महापात्रा व सीमा आनंद, डा. मनाली अरोड़ा व रोहित त्रिवेदी के अतुल पुंडीर के साथ पोइट्री रेक्टल पर संवाद होगा। अद्वैता काला शाम पांच बजे प्रसून जोशी के साथ पहाड़ के विषयों पर संवाद करेंगी। शाम छह बजे सोनू निगम नितिन अरोड़ा के साथ द चैंज ट्यून ऑफ बॉलीवुड और रात साढ़े आठ बजे हजात रिजेंसी में प्रसून जोशी, अली अब्बास जफर के साथ सतीश शर्मा उत्तराखंड ग्रोथ डेकेड विषय पर बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed