फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Literature festival 2019 lesson of friendship from books

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल: मोबाइल में खोई पीढ़ी को पढ़ाएंगे किताबों से दोस्ती का पाठ

Wed, 09 Oct 2019 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Oct 2019 10:36 AM IST
सार

  • देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में युवाओं के लिए आयोजित होंगे कई सत्र, राइटिंग और स्टोरी टेलिंग पर भी होगा फोकस
  • 11 से 13 अक्तूबर तक दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में होगा आयोजन, कई नामी हस्तियां होंगी शामिल

विज्ञापन
Dehradun Literature festival 2019  lesson of friendship from books
ये नामी सितारें करेंगे शिरकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल में खोई युवा पीढ़ी कैसे दोबारा किताबों से दोस्ती कर सकती है, देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में इस पर भी मंथन होगा। युवाओं को साहित्य और किताबों की ओर लौटाने के लिए कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्टोरी टेलिंग और राइटिंग समेत अन्य मुद्दों पर भी फोकस किया जाएगा। 11 से 13 अक्तूबर तक दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में यह तीन दिवसीय आयोजन होगा। इसमें साहित्य और सिनेमा जगत की कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। 

विज्ञापन


11 अक्तूबर को फेस्टिवल के उद्घाटन के बाद आयोजित होने वाले सत्र में मुख्य अतिथि पद्मभूषण रस्किन बांड स्कूली बच्चों से संवाद करेंगे। दूसरे दिन सुबह 10 बजे शिक्षाविद् देवयानी मुंगली बाल कविताओं के सत्र कविताओं का जादुई पिटारा में चर्चा करेंगी। सुबह 11 बजे से द इंडियन शेरलॉक सत्र आयोजित होगा, जिसमें दीपिका मूर्थी (पिका नानी) जासूसी से जुड़ी कहानियां और प्रसंगों पर चर्चा करेंगी। इसके तुरंत बाद शिक्षा का नया दौर सत्र आयोजित होगा, जिसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया शिक्षा के बदलावों को लेकर संवाद करेंगे। यह बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों के लिए भी बेहद उपयोगी सत्र होगा। 
विज्ञापन


इसके बाद तीन 10 से 15 वर्ष आयु के लेेखक सोहम सिंह, तथागत आनंद और आस्था मेहंदीरत्ता लेखन व साहित्य को लेकर रत्ना मनूचा से चर्चा करेंगे। अगले सत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नीलिमा सिंह बाल साहित्य और रचनात्मक लेखन को लेकर बातचीत करेंगे। अर्ती मुथाना सिंह और ममता नैनी इसके बाद एक स्टोरी टेलिंग कम वर्कशॉप आयोजित करेंगे, जिसमें ए डोजन एंड ए हाफ पुस्तक समेत अन्य बाल साहित्य पर मंथन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिन भी होंगे कई सत्र

फेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार 13 अक्तूबर को भी बच्चों के लिए कई सत्र होंगे। हिमाजली सरकार अपनी बाल साहित्य की पुस्तकों पर सुपरडॉग सत्र में चर्चा करेंगीं।
देविका रंगाचारी बच्चों के लिए कार्यशाला टॉकिंग अबाउट द पास्ट में सोनल आर बिंद्रा के साथ शामिल होंगीं। अर्ती मुथाना सिंह और ममता नैनी अपनी किताबों की सीरीज गली रैप, फुटबाल एंड समोसाज पर कार्यशाला करेंगीं। स्फूर्ति सहारे बच्चों के लिए सफलता के सोपान विषय पर कार्यशाला में हिस्सा लेेंगीं।

पंजीकरण के बाद ही मिलेगा प्रवेश

तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। वेबसाइट WWW.dehradunliteraturefestival.com पर पंजीकरण कराया जा सकता है। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9627598500 और 9837051581 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed