{"_id":"585f64b54f1c1b8740eeae83","slug":"dehradun-light-from-led","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी से रोशन होगा देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी से रोशन होगा देहरादून
सुनीत द्विवेदी / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
एलईडी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर अब एलईडी (लाइट एमिटिंग डायोड) लाइट्स से रोशन होगा। शहर में लगी 42 हजार सोडियम लाइटों को हटाकर एलईडी लाइट्स लगाई जाएगी। लाइटों के बदलने से 50 से अधिक बिजली की बचत होगी। जिससे नगर निगम को प्रति वर्ष एक करोड़ रुपये बचेंगे। सूत्रों की मानें तो इसका मसौदा तैयार कर लिया गया है। जल्द ही नगर निगम, ईईएसएल और उरेडा के बीच एमओयू साइन होगा। इसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
महापौर विनोद चमोली ने बताया कि यह कार्य केंद्र सरकार की संस्था ईईएसएल (इनर्जी इफिशियंसी सर्विस लिमिटेड) की देखरेख में होगा। इसमें आने वाले बिजली के बिल का भुगतान हाइड्रिल और ईईएसएल आधा-आधा करेंगे। इसके अलावा पांच साल तक इनका मेंटीनेंस का सारा खर्च ईईएसएल ही वहन करेगी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर नगर निगम को भी इससे काफी लाभ होगा। हर साल बिजली का भुगतान, मेंटीनेंस समेत उससे संबंधित अन्य कार्यों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये सालाना खर्च आता है। लेकिन, एलईडी लगने के बाद नगर निगम को करीब एक करोड़ रुपये सालाना की बचत होगी। जिसके जरिये शहर में अन्य विकास कार्य कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
16 करोड़ 80 लाख की लगी हैं लाइटें
नगर निगम क्षेत्र में 27 हजार से अधिक विद्युत पोल लगे हुए हैं। जिनमें करीब 16 करोड़ 80 लाख रुपये से स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। एलईडी लगने के बाद इन लाइटों को उन स्थानों पर लगाया जाएगा। जहां लाइट नहीं है। ऐसा करने से इन लाइटों का उपयोग किया जा सकेगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो निगम को करोड़ों रुपये की चपत लग जाएगी।
कितने वॉट की होगी एलईडी लाइट
70 वॉट की सोडियम लाइट 36 वॉट की एलईडी में
150 वॉट की सोडियम लाइट 70 वॉट की एलईडी में
250 वॉट की सोडियम लाइट 120 वॉट की एलईडी में
42 हजार लाइटों का विवरण
40 वॉट ट्यूब फिटिंग - 360
36 वॉट सीएफएल फिटिंग सेंसरयुक्त - 1800
72 वॉट सीएफएल फिटिंग सेंसरयुक्त - 180
70 वॉट सोडियम फिटिंग - 32000
150 वॉट सोडियम फिटिंग- 6400
260 वॉट सोडियम फिटिंग - 1200
60 वॉट एलईडी फिटिंग - 150
ट्यूबलाइट भी बदली जाएगी
डिफेंस कॉलोनी और बसंत विहार में 40 वॉट की ट्यूबलाइट लगाई गई हैं। जिनके स्थान पर अब 20 वॉट एलईडी लगाई जाएगी। जिसके चलते बिजली की खपत को कम हो जाएगी।