फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Lieutenant General Harendra Singh becomes 50th Commandant of Indian Military Academy

देहरादून: ले. जनरल हरेंद्र सिंह बने भारतीय सैन्य अकादमी के 50वें कमांडेंट

Fri, 13 Nov 2020 11:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Nov 2020 11:21 PM IST
सार

  • शुक्रवार को संभाला कार्यभार, युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

विज्ञापन
Dehradun: Lieutenant General Harendra Singh becomes 50th Commandant of Indian Military Academy
ले. जनरल हरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ले. जनरल हरेंद्र सिंह (एवीएसएम, वीएसएम, वाईएसएम, एम) भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के नए कमांडेंट बने हैं। शुक्रवार को उन्होंने पूर्व कमांडेंट ले. जनरल जयवीर सिंह नेगी के रिटायर्ड होने के बाद मेजर जनरल जेएस मंगत से कमांड बैटन लेकर कमान संभाली। इससे पहले उन्होंने युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ले. जनरल हरेंद्र सिंह आईएमए के 50वें कमांडेंट बने हैं।

विज्ञापन


एनडीए खड़कवासला के पूर्व छात्र रहे ले. जनरल हरेंद्र सिंह सिंह 9-मराठा लाइट इन्फ्रेंटी में कमीशंड हुए थे। वह पूर्व हॉकी प्लेयर भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर में भारत और विदेशों में भी कई महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कमान संभाली। कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ चले अभियान के दौरान राष्ट्रीय राइफल्स की कमान संभाली थी। इसके साथ ही उन्होंने कई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन



इसके साथ ही दो महत्वपूर्ण ब्रिगेड यूएन मल्टीनेशनल ब्रिगेड ईस्टर्न कांगो और माउंटरिंग डिवीजन जम्मू एंड कश्मीर में शामिल हैं। वर्तमान में वह मिलिट्री ऑपरेशन एंड ऑपरेशन लॉजिस्टिक डायरेक्ट्रेट में मेजर एवं कर्नल थे। वह आईएमए और इन्फेंट्री स्कूल मऊ में इंस्ट्रक्टर की भूमिका भी निभा चुके हैं। अपने सर्विस कैरियर के दौरान उन्होंने दो फेलोशिप भी प्राप्त की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed