Dehradun lathicharge Protest: युवाओं को नहीं अब भरोसा, बोले-क्या गारंटी है और परीक्षाओं में नहीं हुई धांधली
Uttarakhand Recruitment Exams Scam: इस रविवार 12 फरवरी को पटवारी की परीक्षा होनी है। वहीं प्रदेशभर में युवाओं का प्रदर्शन जारी है। बेरोजगार युवाओं का कहना है कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इस बार धांधली नहीं होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवाओं ने अधिकारियों से वार्ता के दौरान अपनी कई बातों को उनके सामने रखा। युवा बोले कि केवल चंद परीक्षाओं में ही धांधली हुई है यह बात गले नहीं उतर रही है। इसके पहले और इसके बाद होने वाली परीक्षाओं की भी जांच कराई जाए। सवाल उठाए कि इसकी क्या गारंटी है कि इस दरम्यान हुई अन्य परीक्षाओं में धांधली नहीं हुई।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल युवाओं ने कहा कि पटवारी परीक्षा के प्रश्नों का पूरा सेट ही लीक किया गया था। अब परीक्षा 12 फरवरी को हो रही है। इस बात की भी काई गारंटी नहीं है कि इन प्रश्न प्रश्नों के अलावा प्रश्न आएंगे या फिर इन्हीं में से प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने शक जताया कि सवाल इस बार भी इन्हीं प्रश्नों में से पूछे जा सकते हैं। ऐसे में फिर से चहेते और सेटिंग वाले अभ्यर्थियों को ही लाभ पहुंचाया जाना है।
ये भी पढ़ें...Dehradun lathicharge Protest: डीएम दफ्तर में घुसे, बाजार बंद कराया, नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, तस्वीरें
युवाओं ने अधिकारियों से कहा कि दो आयोग के दो अधिकारी तो पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में इस बात की भी जांच की जाए कि क्या कोई अधिकारी और मिला हुआ है या नहीं। उन्होंने आयोग के पूरे स्टाफ को ही बदलने के बाद परीक्षा कराए जाने की मांग की। परीक्षा नियंत्रक की पूरी जिम्मेदारी परीक्षा कराने की होती है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग युवाओं ने की।