फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Latest News: Lesbian Teenager Girls Run from House for Marriage from Hapur

एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भागीं हापुड़ की दो युवतियां, देहरादून पहुंचकर की करवाचौथ की खरीदारी

Tue, 03 Nov 2020 12:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Nov 2020 12:16 AM IST
सार

  • हापुड़ जिले में 28 अक्तूबर को परिजनों ने दर्ज करायी थी गुमशुदगी 

विज्ञापन
Dehradun Latest News: Lesbian Teenager Girls Run from House for Marriage from Hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock.com

विस्तार

समलैंगिक विवाह करने के लिए घर छोड़कर निकलीं हापुड़ (उत्तर प्रदेश) की दो युवतियों को वहां की पुलिस ने देहरादून से बरामद किया है। दोनों युवतियां 27 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दोनों को डोईवाला क्षेत्र से बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के दो गांवों की रहने वाली दो युवतियां एक ही साथ सिलाई सीखती थीं। इसके लिए वह शहर जाती थीं। निकटता बढ़ने पर दोनों एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का निर्णय ले लिया। इसके लिए वह 27 अक्तूबर को वह घर से निकल गईं।
विज्ञापन



परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। दोनों ही युवतियों के परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों युवतियों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। उनकी लोकेशन देहरादून में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कुचेसर रोड चौपला चौकी इंचार्ज राकेश कुमार टीम को लेकर देहरादून पहुंची। यहां काफी तलाश के बाद उन्हें डोईवाला क्षेत्र में खोज लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। दोनों युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं स्थानीय पुलिस इस बारे में जानकारी होने से इंकार कर रही है।  

बदल लिया हुलिया 

एक दूसरे के साथ भागीं दोनों युवतियों ने अपना हुलिया भी बदल लिया। इनमें एक लड़की ने पुरुष का हुलिया बना लिया है। उसने अपने बाल कटाए और कपड़ों का ढंग भी बदल लिया। परिजन पहली बार में तो उन्हें सही से पहचान भी नहीं पाए।

करवा चौथ के लिए की खरीदारी 
समलैंगिक विवाह से पहले करवा चौथ को लेकर दोनों ने खरीददारी की थी। देहरादून से जब पुलिस उन्हें लेकर लौटी तो युवतियों के पास श्रृंगार का सामान भी था। 

कुचेसर रोड चौपला के चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी के आधार पर दोनों युवतियों को देहरादून से बरामद कर लिया गया है। दोनों को उनके परिजनों को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed