{"_id":"635c1ba4d00a646f97555e3e","slug":"dehradun-kailash-kher-and-rapper-gaurav-will-join-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कैलाश खेर और रैपर गौरव के गानों पर झूमेंगे युवा, सीएम धामी करेंगे मैराथन का फ्लैग ऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कैलाश खेर और रैपर गौरव के गानों पर झूमेंगे युवा, सीएम धामी करेंगे मैराथन का फ्लैग ऑफ
Fri, 28 Oct 2022 11:44 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:44 PM IST
सार
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पीएम के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की प्रतिबद्धता और सीएम के देवभूमि को 2025 तक नशामुक्त करने की मुहिम के साथ रन फॉर यूनिट व रन अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर हंस फाउंडेशन द्वारा मैराथन आयोजित की जा रही।
विज्ञापन
कैलाश खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून की पुलिस लाइन में रविवार को होने वाले मैराथन में दौड़ लगाने के बाद युवा कैलाश खैर और रैपर गौरव मनकोटी के गाने पर झूमेंगे। पुलिस लाइन में इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। मैराथन को सीएम पुष्कर सिंह धामी और हंस फाउंडेशन संस्थापिका माता मंगला द्वारा फ्लैग ऑफ किया जाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पीएम के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की प्रतिबद्धता और सीएम के देवभूमि को 2025 तक नशामुक्त करने की मुहिम के साथ रन फॉर यूनिट व रन अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर हंस फाउंडेशन द्वारा मैराथन आयोजित की जा रही, जिसमें अभी तक 15 देशों के 112 विदेशी एथलीटों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही 24 राज्यों एवं चार केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 21 किमी में कुल 3,255 (3,027 पुरूष व 228 महिला), 10 किमी में कुल 5,100 (4,351 पुरूष व 749 महिला) प्रतिभागियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है। मैराथन के साथ ही जागरूकता थीम पर तीन किमी की फन रन भी आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को 29 अक्तूबर को पुलिस लाइन रेसकोर्स में सुबह 10:30 बजे से सायं छह बजे तक नंबर वितरित किए जाएंगे। बताया कि मैराथन में कई श्रेणियों में विजेता प्रतिभागियों को 10 लाख रुपये और सांत्वना पुरस्कार दिए जएंगे।
साथ ही 21 किमी एवं 10 किमी में सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क टाइमिंग चिप दी जाएगी। 21 किमी फिनिश करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को और 10 किमी में टॉप 10 प्रतिभागियों को फिनिशर मैडल प्रदान किए जाएंगे।