Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Journalist Pankaj Mishra post-mortem was conducted again two people arrested on murder charges

Dehradun: पत्रकार पंकज मिश्रा का दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 11:22 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Dec 2025 11:22 PM IST
सार

पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि दून विहार क्षेत्र के घर में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर राजपुर थाना पुलिस पहुंची तो पता चला कि यह घर स्वतंत्र पत्रकार पंकज मिश्रा का है जो यहां किराए पर रहते हैं।

विज्ञापन
Dehradun Journalist Pankaj Mishra post-mortem was conducted again two people arrested on murder charges
पत्रकार पंकज मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्रकार पंकज मिश्रा की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक पत्रकार अमित सहगल और उसके मुंबई निवासी दोस्त पार्थोशील को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने दोनों से पूरे दिन पूछताछ की। पता चला कि दोनों आरोपी घटना के एक दिन पहले मिश्रा के घर गए और उनके साथ मारपीट की। आरोपी वहां से मिश्रा और उनकी पत्नी के फोन भी अपने साथ लेकर आए थे। उधर, बुधवार को मिश्रा के शव का दोबारा डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मृत्यु की वजह स्पष्ट न होने के कारण डॉक्टरों ने फिर से विसरा सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि दून विहार क्षेत्र के घर में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर राजपुर थाना पुलिस पहुंची तो पता चला कि यह घर स्वतंत्र पत्रकार पंकज मिश्रा का है जो यहां किराए पर रहते हैं। पंकज मिश्रा फर्श पर पड़े हुए थे। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अनुपमा गुलाटी हत्याकांड: पत्नी के किए थे 72 टुकड़े, हत्यारे पति की उम्रकैद की सजा को हाईकोर्ट ने रखा बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


आवश्यक कार्रवाई के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हुई। एसएसपी ने बताया कि पंकज मिश्रा के भाई लखनऊ निवासी अरविंद मिश्रा व अन्य परिजनों ने उनसे मुलाकात की थी। बताया था कि सोमवार रात को अनारवाला कैंट निवासी अमित सहगल और उसका दोस्त मुंबई निवासी पार्थोशील पंकज मिश्रा के घर आए थे।

Trending Videos

आरोप है कि इन दोनों ने पंकज मिश्रा के साथ गाली गलौज की और फिर मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद दोनों ने मिश्रा और उनकी पत्नी का फोन छीन लिया। इस पर दोनों के खिलाफ हत्या, मोबाइल चोरी, घर में घुसकर हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। परिजनों ने यह भी मांग की कि मिश्रा का दोबारा पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाए। परिजनों की मांग पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

इसके बाद अमित सहगल और पार्थोशील को पूछताछ के लिए बुलाया गया। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मौके पर फोरेंसिक जांच कराने के बाद वहां के सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। सहगल एक न्यूज पोर्टल भी चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed