फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Job Fair Minister Ganesh Joshi Handover Appointment Letters to Students; 195 Secure Employment

देहरादून में रोजगार मेला: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने छात्रों को दिए नियुक्त पत्र, 195 को मिला रोजगार

Thu, 14 May 2026 09:45 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 14 May 2026 09:45 PM IST
सार

रोजगार मेला सैनिक कल्याण विभाग और आईटीडीए के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया था। इसमें 21 बड़ी निजी कंपनियों ने भाग लिया। छात्रों को पहले कंप्यूटर और तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद उन्हें नौकरी पाने में सहायता की गई।

विज्ञापन
Dehradun Job Fair Minister Ganesh Joshi Handover Appointment Letters to Students; 195 Secure Employment
मंत्री ने छात्रों को सौंपे नियुक्ति पत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मेले में भाग लेने वाली 21 कंपनियों ने 195 युवाओं को नौकरी दी। छात्रों को नियुक्ति पत्र देने के बाद मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों ने अपने सेवा काल में देश और जनता की रक्षा की है, अब सरकार उनके परिवार के लोगों को सशक्त बनाकर अपनी जिम्मेदारी उठाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें शिक्षा अनुदान, छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता और कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल हैं।

विज्ञापन


नौकरी पाने के बाद खिले चेहरे
यह मेला सैनिक कल्याण विभाग और आईटीडीए के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया था। इसमें 21 बड़ी निजी कंपनियों ने भाग लिया। छात्रों को पहले कंप्यूटर और तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद उन्हें नौकरी पाने में सहायता की गई। पहली बार नौकरी पाने के बाद युवाओं के चेहरे खिल गए। छात्रों ने कहा कि अब वे अपने परिवार पर आश्रित होने की बजाय अपने परिवार की आर्थिक सहायता भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड में खेलों को मिलेगा बढ़ावा: 'एक जिला एक खेल' नीति तय, सभी 13 जनपदों के लिए खेल चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक परिवारों को सक्षम बनाना लक्ष्य- उपनिदेशक निधि बधानी
सैनिक कल्याण विभाग की उपनिदेशक निधि बधानी ने कहा कि सैनिकों का परिवार उनके सेवाकाल के बाद भी किसी परेशानी में न पड़े, इसके लिए विभाग हर स्तर पर तैयार रहता है। विभिन्न योजनाओं के जरिए सैनिक परिवारों की सहायता की जाती है। पूर्व सैनिक परिवारों के बच्चों को रोजगार देकर उनका आर्थिक सशक्तीकरण किया जाता है।

प्रशिक्षण और रोजगार के आंकड़े
पिछले दो वर्षों में सैनिक कल्याण विभाग और आईटीडीए के संयुक्त प्रयासों से 628 पूर्व सैनिक आश्रितों को कंप्यूटर और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। वर्तमान में 227 आश्रित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जनवरी 2024 में आयोजित एक अन्य रोजगार मेले में 22 पूर्व सैनिक आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed