फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun jeweller Firing And Loot case: Police eight team investigate 200 cctv Camera

देहरादून सराफ लूटकांड: बदमाशों की तलाश में जुटीं पुलिस की आठ टीमें, 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले

Thu, 24 Sep 2020 12:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Sep 2020 12:16 AM IST
सार

  • एक फुटेज में दिखी संदिग्ध बाइक, आसपास के जिलों से भी जुटाई जा रही है जानकारी, जेल से छूटे अपराधियों पर नजर 

विज्ञापन
Dehradun jeweller Firing And Loot case: Police eight team investigate 200 cctv Camera
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सराफ से हुई लूट के मामले में पुलिस की आठ टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने एक दिन में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। बताया जा रहा है कि एक फुटेज में संदिग्ध बाइक देखी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 8:40 बजे एक सराफ को गोली मारकर जेवर भरा बैग लूट लिया गया था। लूटेरे एक बाइक पर आए थे और उन्होंने हेलमेट लगाए हुए थे। घटना सरेराह बेखौफ अंदाज में अंजाम दी गई। इससे क्षेत्रवासियों में भी खासी दहशत है।
विज्ञापन


घटना के तत्काल बाद ही पुलिस ने शहर और बार्डर पर नाकेबंदी कर दी थी। लेकिन, देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस कप्तान डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने सीओ और थाना प्रभारियों की आपात बैठक बुलाई और खुलासे के लिए आठ टीमें गठित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई हैं। इनमें कुछ प्राइवेट कैमरे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लगे कुछ कैमरों में बाइक की धुंधली तस्वीर दिखी है।

डीआईजी ने बदमाशों के सत्यापन के निर्देश दिए

इससे नंबर की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर आदि जनपदों में हाल में हुई घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही साथ हाल ही में जेल से छूटे बदमाशों पर भी नजर रखी जा रही है। डीआईजी ने इन बदमाशों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। 

...तो दुकान से ही कर रहे थे पीछा 
सूत्रों ने बताया कि अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश सराफ का दुकान से ही पीछा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सराफ अक्सर बाइक से ही आते जाते थे और उनकी बाइक में डिग्गी भी नहीं है। ऐसे में वे बैग या कोई थैला हमेशा अपने हाथ में ही रखते थे। शायद इसी बात को बदमाशों ने भांप लिया होगा, जिससे वे मंगलवार रात को उनके पीछे लग गए। 

खुलासे के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है। शहर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। साथ ही पुलिस टीमें अन्य तरीकों से भी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- अरुण मोहन जोशी, डीआईजी, देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed