{"_id":"62d9a0426e6a2d0648401d12","slug":"dehradun-is-becoming-a-jamtara-for-foreigners-city-news-drn4178676111","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशियों के लिए जमतारा बन रहा देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशियों के लिए जमतारा बन रहा देहरादून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड का आदिवासी इलाका जामताड़ा...। भारत में अधिकतर लोग इसे जान गए हैं। क्योंकि, शायद ही कोई इलाका ऐसा हो, जहां के बाशिंदों की कमाई जामताड़ा के ठगों की जेब में न गई हो। इसी तरह देहरादून भी विदेशियों के लिए जामताड़ा बनता जा रहा है। कारण, विदेशों विशेषकर अमेरिका का शायद ही कोई राज्य ऐसा होगा, जहां के लोग दून में चल रहे इन कॉल सेंटरों के चंगुल में न फंसे हों।
बताया जाता है कि जामताड़ा में इस तरह के लोकल कॉल सेंटर घर-घर में चलते हैं। बाकायदा लोगों की ट्रेनिंग तक कराई जाती है। कक्षा चार तक पढ़ने वाला भी यहां हर दिन के लाखों रुपये पढ़ेलिखे लोगों के खातों से निकलवा रहा है। विदेशियों के लिए जामताड़ा बने देहरादून के भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। यहां पढ़े-लिखे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले ठग अमेरिका और कनाडा के लोगों को ठग रहे हैं। एसटीएफ ने यहां एक दो नहीं बल्कि एक साल के भीतर कुल पांच कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 100 से अधिक लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। एक कार्रवाई अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई के इनपुट पर भी की गई थी। ज्यादातर कॉल सेंटर यहां के आईटी पार्क क्षेत्र में संचालित किए जा रहे थे। पहली बार स्थानीय लोगों के नाम सामने आए हैं। इससे पहले नोएडा और दिल्ली के लोगों के नाम सामने आए थे।