फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun international film festival 2021: Film Festival starts today, many film stars will come

Dehradun Film Festival: मुख्यमंत्री ने किया फिल्म फेस्टिवल का आगाज, सभागार में गूंजा 'हैप्पी बर्थ डे सीएम'

Fri, 17 Sep 2021 08:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Sep 2021 08:44 PM IST
सार

Dehradun International Film Festival 2021: देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हो गया। अमर उजाला इस आयोजन में मीडिया पार्टनर है। शुक्रवार की सुबह ओपनिंग फिल्म के साथ फेस्टिवल का आगाज हो गया, लेकिन ओपनिंग सेरेमनी शाम को हुई।

विज्ञापन
dehradun international film festival 2021: Film Festival starts today, many film stars will come
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिरकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठवें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आज से फिल्मी सितारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों को शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक एल्बम, फीचर फिल्म देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि लोकल टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए इस बार तीन फिल्मों को शामिल किया गया है, जिन्हें देखने के लिए दून के लोग उत्साहित भी हैं। शुक्रवार सुबह अभिनेता विनय पाठक की मौजूदगी में पहली फिल्म की ओपनिंग हुई। इस दौरान देहरादून के मेयर सुनिल उनियाल गामा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


अमर उजाला इस आयोजन में मीडिया पार्टनर

देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हो गया। अमर उजाला इस आयोजन में मीडिया पार्टनर है। शुक्रवार की सुबह ओपनिंग फिल्म के साथ फेस्टिवल का आगाज हो गया, लेकिन ओपनिंग सेरेमनी शाम को हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का उद्धाटन किया। मुख्यमंत्री जैसे ही कार्यक्रम में पहुंचे सभागार में 'हैप्पी बर्थ डे सीएम' गूंज उठा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से हर संभव कार्य किए जाएंगे। इसके लिए फिल्म जगत व अन्य क्षेत्र से जुड़े लोग हमें अपने महत्वपूर्ण सुझाव भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सिनेमा समाज को अपने पीछे चलाने की ताकत रखता है। सही मायने में सिनेमा समाज को एक दिशा देने के साथ इसे आगे ले जाने का भी काम करता है। फिल्म निर्माता-निर्देशकों को उत्तराखंड आने का न्योता देते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद की जाएगी। फिल्म शूटिंग के लिए देवभूमि में अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड में दुनिया के सबसे सुंदर डेस्टिनेशन हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रहने के लिए एक बार अवश्य उत्तराखंड आएं। फेस्टिवल के निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि इस बार फिल्म प्रदर्शित करने के लिए उत्तराखंड से ही 100 से अधिक फिल्मों के आवेदन आए। फिल्मोत्सव को लेकर लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए अगली बार फेस्टिवल को सात दिवसीय करने की तैयारियां की जाएगी। इस मौके पर सीएम की ओर से बॉलीवुड सितारों को सम्मानित भी किया गया।

फिल्म निर्माता निर्देशकों को बनाया ब्रांड एम्बेसडर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को औद्योगिक राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हर इंडस्ट्री के लोगों को आमंत्रित किया जाता है। देवभूमि में फिल्मों की शूटिंग करने के लिए सभी फिल्म निर्माता निर्देशक को राज्य सरकार की ओर से ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाता है। इतना ही नहीं शूटिंग से जुड़ी किसी भी प्रकार के काम के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के फिल्म टैलेंट को बढ़ावा

वहीं कार्यक्रम के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के फिल्म टैलेंट को बढ़ावा देना है। बताया कि हर वर्ष यहां फिल्म सेलिब्रिटी को इसलिए बुलाया जाता है, जिससे यहां के फिल्म मेकर, नए कलाकार उनके साथ अपने अनुभव साझा कर सकें।

उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में इस बार उत्तराखंड आंदोलन पर बनी फिल्म देखने को मिलेगी। साथ ही नमामि गंगे, बेजुबान जानवरों और प्रेम कहानियों सहित हॉरर फिल्म का भी दर्शक लुत्फ उठाएंगे। इसके अलावा शर्मा ने बताया कि 'फ्री टाइम इन इंडिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है। जिसे डाउनलोड कर फिल्म फेस्टिवल ऑनलाइन भी देखा जा सकता है। साथ ही फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई सभी फिल्में भी इस पर देखी जा सकती हैं। 

यह फिल्में दिखाई गईं आज
सुबह 10.30 बजे - ‘चिंटू का बर्थडे’ 
दोपहर 12.30 बजे - रोजेज
अपराह्न 3.00 बजे- नमामि गंगे

रक्त रंजित देखने के लिए लोग उत्साहित
बड़े पर्दे पर राज्य आंदोलनकारियों का साहस भी देखने को मिलेगा। फिल्म रविवार को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म राज्य आंदोलन के दो अक्तूबर की घटना मुजफ्फरनगर गोली कांड पर आधारित है।  फिल्म निर्माता निर्देशक जयदेव भट्टाचार्य ने बताया कि फिल्म (रक्त रंजित) में आंदोलनकारियों के साहस और बलिदान को दर्शाया गया है। दो अक्तूबर को आंदोलनकारियों ने कैसे रात बिताई? 

ये सितारे रहेंगे मौजूद 
फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल में बिंदू दारा सिंह, आदित्य सील, अखिलेंद्र मिश्रा, आरुषि निशंक, गजेंद्र सिंह चैहान, के.सी बोकाडिया, मनजोत सिंह, मीता वशिष्ट, परमजोत सिंह, विक्टर बैनर्जी, विनय पाठक, बिंदु दारासिंह, आदित्य सील, कावेरी बजमी आदि कलाकार, निर्माता-निदेशक मौजूद रहेंगे। 

उत्तराखंड के बाल कलाकारों का होगा सम्मान
फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिन टीवी इंडस्ट्री व फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के बाल कलाकारों का भी सम्मान किया जाएगा। टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिकों में काम करने से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ काम करने के बाद चर्चाओं में यज्ञ भसीन और कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी राधा भारद्वाज को सम्मानित किया जाएगा। 

मेयर ने किया आंगन बाजार को सम्मानित
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में महिलाओं की ओर से आंगन बाजार का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसका सुबह 11.00 बजे सिल्वर सिटी में मेयर ने शुभारंभ किया। आंगन बाजार के जरिए महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार देने का काम किया जा रहा है। फेस्टिवल के सफल आयोजन किए लिए शहर के कई इंफ्युएंसर का भी सहयोग लिया गया है, जिन्हें मेयर द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed