फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun International Film Festival : aditya seal interview

Dehradun International Film Festival : थ्रिलर एक्शन फिल्म से पूरा होगा आदित्य का सपना

Sat, 18 Sep 2021 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 18 Sep 2021 07:30 PM IST
सार

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए दून आए आदित्य ने कहा कि अब तक का कॅरिअर बहुत संघर्षपूर्ण रहा। हालांकि अच्छी फिल्मों से अभिनय के साथ बहुत कुछ सीखने को भी मिला।

विज्ञापन
Dehradun International Film Festival :  aditya seal interview
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता आदित्य सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठे देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड सितारों ने टॉक शो के दौरान अपने अनुभव साझा करने के साथ दर्शकों के साथ संवाद किया। बॉलीवुड सितारों ने कहा कि सिनेमा के हर पहलू को समझने के लिए स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम में सिनेमा की पढ़ाई शामिल की जाए। इसका उन युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा जो सिनेमा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में आयोजित टॉक शो में वरिष्ठ पत्रकार कावेरी बामजई के साथ बात करते हुए अभिनेता आदित्य सील, अखिलेंद्र मिश्रा और अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने अपने अनुभव साझा किए। एक दर्शक के सवाल पर बॉलीवुड सितारों ने कहा कि बदलते समय के बाद बदलते सिनेमा को को दर्शक ही सही दिशा में ला सकते हैं।
विज्ञापन


गलत प्रभाव छोड़ जाने वाली फिल्म, नाटक या कहानियों को अगर दर्शक देखेंगे ही नहीं तो फिल्म निर्माता निर्देशक ऐसी फिल्म या कहानी को पर्दे पर लाएंगे ही नहीं। इस मौके पर तीनों बॉलीवुड कलाकारों के साथ लोगों ने जमकर सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थ्रिलर एक्शन फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आए आदित्य
छोटी लव स्टोरी से बॉलीवुड में अपनी कॅरिअर की शुरूआत करने वाले अभिनेता आदित्य सील जल्द ही थ्रिलर एक्शन फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही उनका थ्रिलर एक्शन फिल्म में अभिनय करने का सपना भी पूरा हो जाएगा। यह बात आदित्य ने अमर उजाला से बात करते हुए साझा की।

आदित्य ने अपने बॉलीवुड कॅरिअर की शुरूआत वर्ष 2002 में आई फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी से की थी। इसमें 13 साल की उम्र में आदित्य ने अभिनेत्री मनीषा कोईराला के प्रेमी का किरदार निभाया था।

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए दून आए आदित्य ने कहा कि अब तक का कॅरिअर बहुत संघर्षपूर्ण रहा। हालांकि अच्छी फिल्मों से अभिनय के साथ बहुत कुछ सीखने को भी मिला। बॉलीवुड में अभी तक जो भी जगह बनाई है अपने कला और अभिनय के दम पर बनाई है। थ्रिलर एक्शन में अभिनय करने की तलाश थी वह आने वाली फिल्म ‘राकेट गैंग’ से पूरी हो रही है। उत्तराखंड के बारे में आदित्य ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है।

वह देहरादून की हवा और वादियां मुंबई लेकर जाना चाहते हैं। आने वाले समय में आदित्य उत्तराखंड की वादियों में अपनी फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं। आदित्य पुरानी जींस, तुम बिन-2, नमस्ते इंग्लैंड, स्टूडेंट ऑफ द ईयर और इंदू की जवानी जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

 

फिल्म इंस्टीट्यूट बनेंगे लोकल टैलेंट को आगे लाने का जरिया

जो चीजें मुंबई में आर्टिफिशियल बनाई जाती हैं। वह उत्तराखंड में प्रकृति की देन हैं। यहां हुनर भी है और अद्भुत जगह भी। बस इसे विकसित करने की जरूरत है। राज्य सरकार यह काम कर सकती है। अभिनेता गजेंद्र चौहान ने लोकल टैलेंट को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड में ही फिल्म इंस्टीट्यूट खोले जाने पर जोर दिया। उनका कहना है कि प्रत्येक राज्य में फिल्म इंस्टीट्यूट खोला जाना चाहिए। ताकि स्थानीय स्तर पर ही अगर युवाओं को ट्रेनिंग मिले तो उन्हें मुंबई जाकर संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। 

बतौर चौहान प्रत्येक राज्य में एक फिल्म इंस्टीट्यूट का होना जरूरी है। ताकि फिल्म इंडस्ट्री में आने के इच्छुक युवाओं को मुंबई में जाकर संघर्ष न करने पड़े। फिल्म सिटी विकसित की जानी चाहिए, लेकिन उससे पहले फिल्म इंस्टीट्यूट प्रत्येक राज्य को बनाना चाहिए। मुंबई का कलाकार तो यहां शूटिंग के लिए आएगा, साथ ही यहां के लोकल टैलेंट को भी मौका मिलेगा। कहा कि मुंबई लौटने पर वहां की फिल्म फेडरेशन द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र भेजूंगा, जिससे कि इस विचार को आगे बढ़ाया जा सका।

मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर चौहान ने बताया कि सरकार का रुख इस विषय को सकारात्मक हैै। यकीनन इस पर आगे काम किया जाएगा। उत्तराखंड की खूबसूरती के कायल चौहान ने कहा कि यह राज्य प्रदूषण मुक्त है और मुंबई में प्रदूषण ही प्रदूषण है। यहां की प्रकृति, धार्मिक महत्व हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। उन्होंने कहा कि मेरा बहुत धार्मिक कॅरिअर रहा है। अपने किरदारों से मैंने अलग-अलग संदेश देने की कोशिश की। मैं इस देवभूमि की संस्कृति संस्कार और भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर मुंबई जाऊंगा।

पाठ्यक्रम में शामिल की जाए सिनेमा की पढ़ाई
बॉलीवुड सितारों ने टॉक शो के दौरान अपने अनुभव साझा करने के साथ दर्शकों के साथ संवाद किया। बॉलीवुड सितारों ने कहा कि सिनेमा के हर पहलू को समझने के लिए स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम में सिनेमा की पढ़ाई शामिल की जाए। इसका उन युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा जो सिनेमा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में आयोजित टॉक शो में वरिष्ठ पत्रकार कावेरी बामजई के साथ बात करते हुए अभिनेता आदित्य सील, अखिलेंद्र मिश्रा और अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने अपने अनुभव साझा किए।

एक दर्शक के सवाल पर बॉलीवुड सितारों ने कहा कि बदलते समय के बाद बदलते सिनेमा को को दर्शक ही सही दिशा में ला सकते हैं। गलत प्रभाव छोड़ जाने वाली फिल्म, नाटक या कहानियों को अगर दर्शक देखेंगे ही नहीं तो फिल्म निर्माता निर्देशक ऐसी फिल्म या कहानी को पर्दे पर लाएंगे ही नहीं। इस मौके पर तीनों बॉलीवुड कलाकारों के साथ लोगों ने जमकर सेल्फी भी ली।
 

पूर्व मुख्यमंत्री ने बढ़ाया फिल्म निर्माताओं का उत्साह 

फेस्टिवल में शिरकत कर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिल्म निर्माताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने फिल्म निर्माताओं को सम्मानित करने के साथ ही विशाल स्वामी निर्देशित फिल्म बधाई हो बेटी हुई है भी देखी। रावत ने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को रूपहले पर्दे पर दिखाने के लिए फिल्म निर्माताओं को बार-बार उत्तराखंड आने को कहा। 

राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में आयोजित फिल्म फेस्टिवल का शनिवार को दूसरा दिन था। यहां देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर मां भवानी पहुंची थीं। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है। तीनों मेहमानों ने यहां मौजूद फिल्म निर्माताओं को सम्मानित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म नीति को लेकर बहुत बेहतर काम कर रही है। हम फिल्म निर्माताओं को यहां आने का निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्माता यहां आएं और काम करें। सरकार आपको पूरा सहयोग देगी। फिल्म फेस्टिवल को एक सराहनीय पहल बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन सभी को नई ऊर्जा और अवसर देते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां विशाल स्वामी निर्देशित फिल्म बधाई हो बेटी हुई है भी देखी। 

ये हुए सम्मानित 
‘रैना-होस्टल की वो रात’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक एसएसडोगरा, सह निर्देशक अपूर्व श्रीवास्तव को संस्थापक राजेश शर्मा और फेस्टिवल डायरेक्टर रुचिन कोहली ने सम्मानित किया। गौरतलब है कि डोगरा वर्तमान में एफआईएमटी कॉलेज आईपी यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता व जनसंचार विभाग में कार्यरत हैं। उनकी फिल्म उत्तराखंडी वरियर्स को चौथे देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी पुरस्कृत किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed