फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun : Industrialist sudheer windlas ko cbi ne kiya giraftar

Dehradun : उद्योगपति सुधीर विंडलास को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, जमीनों की धोखाधड़ी और जालसाजी के हैं आरोप

Fri, 22 Dec 2023 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 12:40 AM IST
सार

विंडलास पर राजपुर में बेशकीमती जमीनों का धोखाधड़ी कर एक अन्य कारोबारी को बेचने का आरोप है।

विज्ञापन
Dehradun : Industrialist sudheer windlas ko cbi ne kiya giraftar
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में उद्योगपति सुधीर विंडलास को सीबीआई ने उनके तीन साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। विंडलास पर राजपुर में बेशकीमती जमीनों का धोखाधड़ी कर एक अन्य कारोबारी को बेचने का आरोप है। इस साल की शुरुआत में सरकार की संस्तुति पर सीबीआई ने विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए थे।

विज्ञापन


इन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की सीबीआई के अधिकारियों ने पुष्टि की है। आरोपियों को शुक्रवार सुबह सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि जनवरी 2022 में देहरादून के एक कारोबारी ने राजपुर थाने में सुधीर विंडलास और उनके परिजनों व कर्मचारियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप था कि विंडलास ने जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें बेचा है। इसमें कई मृत लोगों को भी जिंदा दर्शाया गया था। जिनके स्थान पर अपने कर्मचारियों व साथियों को खड़ा किया गया था। इसके बाद एक मुकदमा पूर्व सैन्य अधिकारी ने दर्ज कराया।
विज्ञापन


विंडलास पर इनकी जमीन हथियाने का भी आरोप है, उद्योगपति विंडलास के खिलाफ 2018 में इसी तरह का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरूआत में इन सभी मुकदमों की जांच जिला पुलिस ने की। लेकिन पीड़ित पक्ष जिला पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सरकार से सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। सरकार ने गहन विचार कर इन मुकदमों को सीबीआई को ट्रांसफर करने की संस्तुति कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की संस्तुति के बाद सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा देहरादून में चार मुकदमे सुधीर विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज किए। जांच के दौरान सीबीआई ने उनके घर, ठिकानों और संस्थान पर भी छापे मारे। इसी बीच बृहस्पतिवार शाम को उद्योगपति सुधीर विंडलास, रवि दयाल व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed