फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun homestay Registration of 17 homestays operating in violation of regulations cancelled

Dehradun: नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे 17 होम स्टे का पंजीकरण निरस्त, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

Wed, 29 Apr 2026 01:50 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 29 Apr 2026 01:50 PM IST
सार

त चार अप्रैल को होम स्टे और वन डे बार लाइसेंस के संबंध में बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया था कि जिले में पर्यटन क्षेत्र में अनियमित गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इसके लिए ऑपरेशन सफाई लॉन्च किया गया।

विज्ञापन
Dehradun homestay Registration of 17 homestays operating in violation of regulations cancelled
डीएम सविन बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नियम विरुद्ध संचालित हो रहे जिले के 17 होम स्टे का पंजीकरण प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर बुधवार को ऑपरेशन सफाई चलाया गया था। इसमें मसूरी, देहरादून और आसपास के 24 होम स्टे का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन


यहां किसी के पास नया पंजीकरण नहीं था तो कुछ को किराये पर लेकर चलाया जा रहा था। कई जगह ऐसी मिलीं जहां पर शराब परोसी जा रही थी। कुछ होटल के रूप में संचालित किए जा रहे थे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि गत चार अप्रैल को होम स्टे और वन डे बार लाइसेंस के संबंध में बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया था कि जिले में पर्यटन क्षेत्र में अनियमित गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इसके लिए ऑपरेशन सफाई लॉन्च किया गया। इसमें जिले के कुल 71 होम स्टे का निरीक्षण किया जाना है। शिकायतें लगातार आ रही थीं कि कई होम स्टे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


कई होटल की तरह संचालित किए जा रहे हैं। जबकि, होम स्टे का अलग से पंजीकरण होता है। इसमें कमरों की निर्धारित संख्या होती है। इसके अलावा उत्तराखंड गृह आवास नियमावली में भी बहुत से ऐसे प्रावधान हैं जिनका पालन होम स्टे नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में कुल 17 होम स्टे का पंजीकरण निरस्त किया गया है। इन सभी को पर्यटन विभाग की वेबसाइट से भी हटाया जाएगा। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रेल यात्री ध्यान दें, दो महीने तक रेल मार्ग व्यस्त, इन रूट की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मुश्किल

इनके हुए पंजीकरण निरस्त
- सीजन होम स्टे- लंढौर बाजार मसूरी, यह होम स्टे मालिक ने किसी और को बेच दिया।
- अंतारा पैलेस होम स्टे- लंढौर रोड मसूरी, पंजीकरण नवीनीकरण नहीं कराया गया।
- नैना होम स्टे- लंढौर बाजार मसूरी, होम स्टे को मालिक ने लीज पर दे दिया।
- घुघुती बासा होम स्टे- गुनियाल गांव, गृह स्वामी आवास में रहता ही नहीं।
- आरोग्य होम स्टे- भगवंतपुर देहरादून, भवन स्वामी ने संचालन बंद कर दिया।
- सिमरन होम स्टे- निरंजनपुर देहरादून, आवास में रसोई संचालित नहीं, नियम विरुद्ध विदेशी नागरिक का ठहराना और अग्निसुरक्षा के उपकरण नहीं।
- श्री राधे होम स्टे- निरंजनपुर देहरादून, अग्निशमन उपकरण नहीं मिले, गृह स्वामी भी यहां नहीं रहता है।
- कृपा होम स्टे- पटेलनगर देहरादून, गृह स्वामी यहां निवास नहीं करता है, रसोई भी संचालित नहीं है और अग्निशमन उपकरण नहीं मिले।
- डिवाइन अबोड होम स्टे- तेगबहादुर रोड देहरादून, होम स्टे का संचालन बंद है।
- गायत्री होम स्टे- सरस्वती विहार देहरादून, होम स्टे का संचालन बंद है।
- प्रेम नेचर रिट्रीट होम स्टे- राजेंद्र नगर देहरादून, गृह स्वामी की मृत्यु के बाद संचालन बंद।
- दून वैली ड्यू होम स्टे- राजेंद्र नगर देहरादून, संचालन बंद पड़ा है।
- अभिनंदन होम स्टे- बल्लूपुर रोड, संचालन बंद है।
- लैमन लीफ होम स्टे- बल्लीवाला चौक, गृह स्वामी मकान में नहीं रहता।
- कृष्णा विला होम स्टे- बल्लूपुर, पंजीकृत कक्षों से अधिक कक्ष में संचालित हो रहा था।
- एल पोरट्रेट रूम रिट्रीट- पंचवटी सोसाइटी, पंजीकृत कक्षों से अधिक कक्षों का संचालन।
- कोजी एबोड होम स्टे- पंडितवाड़ी, होम स्टे का संचालन बंद पड़ा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed