फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Heavy Rainfall Air traffic affected at airport many flights kept circling in sky

Dehradun Rainfall: एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित, कई फ्लाइट देरी से पहुंची, कुछ काटती रहीं चक्ककर

Tue, 02 Jul 2024 04:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Jul 2024 04:38 PM IST
सार

Dehradun Rainfall: देहरादून में आज सुबह से ही भारी बारिश जारी है। ऐसे में एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। जिससे हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन
Dehradun Heavy Rainfall Air traffic affected at airport many flights kept circling in sky
बारिश में एयरपोर्ट पर उतरा विमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूसलाधार बारिश के चलते देहरादून एयरपोर्ट पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। कई उड़ानें देरी से पहुंचीं तो कुछ की लैंडिंग ही नहीं हो पाई। हैदराबाद से आ रही एक फ्लाइट को आसमान में कई चक्कर काटने के बाद बेरंग लौटना पड़ा। इसे दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


हैदराबाद की उड़ान को 11.25 बजे देहरादून में लैंड करना था। इसके बाद एलाइंस एयर की 12.05 पर पहुंचने वाली फ्लाइट एक घंटे से अधिक देरी से दोपहर 1.48 पर एयरपोर्ट पर पहुंची। खराब मौसम को देखते हुए विमानन कंपनी विस्तारा ने मुंबई से दोपहर 2.20 बजे आने वाली उड़ान का समय 3.10 बजे कर दिया गया।
विज्ञापन


Uttarakhand Rainfall: भारी बारिश से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आया मलबा, रास्ता बंद होने से फंसे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये उड़ानें काटती रहीं चक्ककर

दोपहर दो बजे के बाद देहरादून से कुछ दूरी पर आसमान में इंडिगो और विस्तारा की दिल्ली से आने वाली दो उड़ानें आसमान में चक्कर काटती रहीं। दोनों उड़ानें काफी देर तक मौसम के खुलने का इंतजार करती रहीं। विस्तारा दिल्ली दोपहर 2.45 बजे के स्थान पर शाम 3.52 बजे लैंड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed