{"_id":"5f394d4db624865b0d3f8df5","slug":"dehradun-haryana-youth-drowns-into-sahastradhara-river-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: हरियाणा से घूमने आया युवक सहस्रधारा नदी में नहाते वक्त डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: हरियाणा से घूमने आया युवक सहस्रधारा नदी में नहाते वक्त डूबा, मौत
Sun, 16 Aug 2020 08:52 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Aug 2020 08:52 PM IST
सार
- हरियाणा से सहस्रधारा घूमने आए थे चार युवक
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा से दोस्तों के साथ देहरादून में सहस्रधारा घूमने आया एक युवक नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे पानी से निकालकर 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चार युवक अजय अरोड़ा पुत्र शंकरलाल निवासी किला मोहल्ला, थाना ओल्ड सब्जी मंडी जिला रोहतक हरियाणा, उदय पुत्र सतीश कुमार निवासी कृष्णा कॉलोनी ओल्ड सब्जी मंडी रोहतक हरियाणा, गौरव पुत्र बलदेव राज कपूर निवासी उपरोक्त, व संदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी आर्यनगर रोहतक सहस्रधारा घूमने आए थे।
विज्ञापन
चारों दोस्त वहां नहा रहे थे। इसी दौरान अजय अरोड़ा (40 वर्ष) नहाते समय पानी में डूब गया। पानी में डूबते ही अन्य तीनों दोस्तों में घबरा गए। उन्होंने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
बाद में स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला और 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर राजपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।