Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Gunjan Murder Case Court Takes Cognizance of Charge Sheet; Charges to be Framed on 19 March

देहरादून गुंजन हत्याकांड: कोर्ट ने चार्जशीट का लिया संज्ञान, 19 मार्च को तय होंगे आरोप, चापड़ से हुई थी हत्या

Sat, 14 Mar 2026 12:05 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 14 Mar 2026 12:05 AM IST
सार

दूल्हा बाजार में गुंजन श्रीवास्तव की चापड़ से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी।

विज्ञापन
Dehradun Gunjan Murder Case Court Takes Cognizance of Charge Sheet; Charges to be Framed on 19 March
देहरादून: गुंजन हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बहुचर्चित गुंजन हत्याकांड में न्यायालय ने पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट का संज्ञान ले लिया है। मामले में अब 19 मार्च को अदालत में आरोप तय किए जाएंगे। दो फरवरी को हुए इस हत्याकांड के मामले में पांच फरवरी को अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी।

विज्ञापन


दूल्हा बाजार में गुंजन श्रीवास्तव की चापड़ से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए साक्ष्य जुटाए और रिकॉर्ड तीन दिन के भीतर ही चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी। चार्जशीट में 35 गवाहों को शामिल किया गया है। पुलिस जांच में सामने आए साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर आरोप पत्र तैयार किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: एसएसपी का बड़ा एक्शन, अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल के बाद चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

Trending Videos

अब आगामी 19 मार्च को अदालत में आरोप तय किए जाएंगे, जिसके बाद मामले में नियमित सुनवाई शुरू होगी। इस चर्चित हत्याकांड पर अब पीड़ित परिवार की नजरें अदालत की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की तेजी से सुनवाई हो और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले पुलिस इस पर काम कर रही है। इस मामले में न्यायालय में कठोरतम सजा के लिए पैरवी की जाएगी।
 
एसआईटी ने माना दुर्लभतम मामला
गुंजन की हत्या के मामले की जांच के लिए एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने चार्जशीट में इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर (दुर्लभतम) श्रेणी में रखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चश्मदीदों के बयानों, घटना स्थल से मिले सुबूतों को विवेचना में शामिल करते हुए मात्र तीन दिनों में एसआईटी ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित कर दिया था। एसआईटी ने दिन-रात काम करते हुए घटनास्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों का संकलन किया। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों व अन्य गवाहों के तत्काल बयान लिए गए। इस मामले में 35 गवाहों के बयान हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed