{"_id":"5f8cfaa5c30713ccb090bc6725e53ab2","slug":"dehradun-girl-sahiba-ansari-selected-in-top-10-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून की बेटी ने ऊंचा किया उत्तराखंड का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून की बेटी ने ऊंचा किया उत्तराखंड का सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून की बेटी साहिबा अंसारी ने देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मैसूर में आयोजित किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन में साहिबा ने टॉप-10 वैज्ञानिकों में स्थान हासिल किया। साहिबा माजरा के रिवरेन पब्लिक स्कूल की कक्षा-10 की छात्रा है।
विज्ञापन
मैसूर यूनिवर्सिटी मैसूर कर्नाटक में सोमवार को 103वीं राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इनफोसिस हर वर्ष स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे वास्तविक शोधों और अविष्कारों से संबंधित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करता है। पूरे देश से दस उत्कृष्ट प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाता है।
विज्ञापन
हजारों छात्रों में बनी टॉप टेन
देश भर की 10 प्रविष्टियों में रिवरेन पब्लिक स्कूल में कक्षा-10 में पढ़ने वाली साहिबा अंसारी को भी स्थान मिला है। नोबल पुरस्कार विजेता सर जॉन वी गुरडो ने इन किशोर वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। जिला विज्ञान समन्वयक निर्मल रावत, स्कूल के प्रबंधक मयंक भूषण शर्मा, प्राचार्या मंजू शर्मा ने उसको बधाई देते हुए बताया कि साहिबा के पिता शरफराज एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हजारों छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते है। जिनमें से साहिबा का चुना जाना स्कूल, दून और उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। सम्मेलन में देश विदेश से वैज्ञानिक, शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।