{"_id":"5f1b0bc07e93ba397d37e6c3","slug":"dehradun-girl-abscond-from-government-balika-niketan","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: राजकीय बालिका निकेतन से किशोरी फरार, बाल आयोग ने लिया संज्ञान, कार्रवाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: राजकीय बालिका निकेतन से किशोरी फरार, बाल आयोग ने लिया संज्ञान, कार्रवाई का निर्देश
Fri, 24 Jul 2020 09:58 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:58 PM IST
सार
- आयोग ने कहा बालिका के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में राजकीय बालिका निकेतन केदारपुरम से शुक्रवार को किशोरी के फरार होने के मामले का बाल आयोग ने संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा कि बालिका के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
बाल आयोग की अध्यक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश में कहा कि बिहार निवासी 15 वर्षीय किशोरी को देहरादून में घूमते हुए पाया गया था। पुलिस की सूचना के आधार पर बालिका को बालिका निकेतन के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया।
विज्ञापन
इसे जिला बाल कल्याण समिति देहरादून की ओर से बिहार की जिला बाल कल्याण समिति को सौंपे जाने की कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन वह शुक्रवार को सुबह 10 बजे बालिका निकेतन से फरार हो गई। बाल आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि बालिका निकेतन के आसपास दीपनगर आदि बस्तियों में बिहार के मजदूर तबके के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं।
विज्ञापन
ऐसी आशंका है कि बालिका इन बिहार के निवासियों के संपर्क में हो सकती है। बालिका के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सोशल मीडिया पर वायरल खबर एवं बालिका का फोटो समस्त थानों में अति शीघ्र भेजा जाए। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में नेहरू कॉलोनी थाने में बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।