{"_id":"5fad57b08ebc3e9bae32c78e","slug":"dehradun-gangster-action-on-three-shooter-of-jeeva-gang-in-case-of-robbery-from-medical-store-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: मेडिकल स्टोर संचालक से लूट के मामले में जीवा गैंग के शूटर समेत तीन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: मेडिकल स्टोर संचालक से लूट के मामले में जीवा गैंग के शूटर समेत तीन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई
Thu, 12 Nov 2020 09:12 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 12 Nov 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी अरुण मोहन जोशी
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल स्टोर संचालक से लूट के आरोप में गिरफ्तार हुए जीवा गैंग के शूटर समेत दो के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपियों को पिछले माह पुलिस ने एमकेपी रोड से गिरफ्तार किया था। इस साल अब तक 87 बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस साल गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई बीते तीन सालों में सबसे ज्यादा है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक गौरव भार्गव के साथ 19 अक्तूबर 2020 को तमंचा दिखाकर लूट हुई थी।
विज्ञापन
इसके आरोप में पुलिस ने 22 अक्तूबर को मुख्य आरोपी मुजाहिद खान उर्फ साहिल पुत्र मुख्तार अहमद निवासी पंचपुरी, एमडीडीए कॉलोनी, डालनवाला, कलीम अहमद उर्फ बिल्लू पुत्र शहीद अहमद निवासी शांति विहार रायपुर, मूल निवासी सहारनपुर, व तरुण तिवारी पुत्र भगवती प्रसाद निवासी सरस्वती विहार नेहरू कालोनी, मूल निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पूछताछ में मुजाहिद ने बताया था कि वह संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा गैंग का शार्प शूटर है। 2015 में जीवा के कहने पर उसने लखनऊ में एक छात्र नेता पिन्टू की हत्या की थी। 2017 में जीवा के कहने पर हरिद्वार में गोल्डी नाम के व्यक्ति की हत्या की थी।
मुजाहिद और उसके साथी कलीम अहमद व तरुण तिवारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुजाहिद की प्रॉपर्टी भी अटैच की जा रही है। इस कार्रवाई को भी जल्द अमल में लाया जाएगा।
-अरुण मोहन जोशी, डीआईजी, देहरादून।