फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: fraud of 71 lakhs from women in the name of flat

देहरादून : फ्लैट दिलाने के नाम पर महिलाओं से 71 लाख की ठगी

Wed, 30 Oct 2019 08:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Oct 2019 08:46 AM IST
सार

  • पुलिस ने किया मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
Dehradun: fraud of 71 lakhs from women in the name of flat
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फ्लैट दिलाने के नाम पर मां-बेटे समेत तीन लोगों ने 17 महिलाओं से 71 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने एक पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गुसांई मोहल्ला निकट मानपुर चौक, शिवपुर कोटद्वार निवासी संजू गुसांई पत्नी भूपेंद्र्र गुसांई वर्तमान में विजय कॉलोनी में रहती हैं। संजू गुसाई और उनकी अन्य परिचित 17 महिलाओं द्वारा देहरादून में फ्लैट खरीदने के लिए रेखा भट्ट पत्नी सुनील दत्त भट्ट निवासी राणा निवास धर्मपुर को अलग-अलग तिथियों में लगभग 61 लाख रुपए दिए। फ्लैट दिलाने के लिए रेखा भट्ट बार-बार टालती रही।
विज्ञापन


यही नहीं बाद में वह धमकाने भी लगी। रेखा भट्ट द्वारा आवंटित फ्लैट के बारे में जो कागज उपनिदेशक डीआरडीए, मुख्य सचिव और अन्य द्वारा हस्ताक्षरित दिखाए गए थे, उसका पता शासन स्तर पर किया तो पूरे कागज फर्जी निकले। रेखा भट्ट ने धोखाधड़ी से उन सभी महिलाओं की धनराशि हड़प ली। संजू ने बताया कि गत 22 जून रेखा भट्ट ने उन्हें और अन्य महिलाओं को धर्मपुर चौक स्थित चंचल रेस्टोरेंट में बुलाया। वहां पर खड़े रेखा के लड़के प्रशांत भट्ट ने उनका हाथ पकड़ कर धक्कामुक्की की और अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई, तो उसमें भी प्रशांत भट्ट अभद्रता करता नजर आ रहा है। इस साजिश में उसके साथ सुमन लाल भारद्वाज पुत्र सोहन लाल निवासी जौलीग्रांट पोस्ट बडोवाला, थाना डोईवाला भी शामिल था। इस घटना के बाद जब पीड़ित महिलाएं रेखा भट्ट के घर गयीं तो उसके बेटे ने पैसे वापस न करने की बात कहते हुए गाली-गलौच और मारपीट करते हुए बर्बाद करने की धमकी दी। यही नहीं परिवार वालों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने रेखा भट्ट, प्रशांत भट्ट और सुमन लाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed