फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Four new flights will start from Jolly Grant Airport next week

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अगले सप्ताह इन शहरों के लिए शुरू होंगी चार नई फ्लाइटें, ये रहेगा शेड्यूल...

Sun, 13 Sep 2020 11:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Sep 2020 11:35 AM IST
सार

  • मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद के लिए फ्लाइटों का शेड्यूल तय

विज्ञापन
Dehradun: Four new flights will start from Jolly Grant Airport next week

विस्तार

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अगले सप्ताह से चार नई उड़ानें शुरू होंगी। तीन उड़ानें इंडिगो और एक स्पाइसजेट विमानन कपंनी शुरू कर रही है। नई फ्लाईटों का शेड्यूल तय हो गया है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद बीती 25 मई से हवाई सेवाओं को शुरू किया गया था। धीरे-धीरे हवाईयात्रियों और फ्लाईटों में इजाफा होना शुरू हो गया है। अगले सप्ताह यानी सोमवार से नई फ्लाईटों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद के लिए चार नई फ्लाईटें शुरू होने जा रही हैं। उड़ानों के लिए शेड्यूल तय हो गया है। मुंबई-देहरादून के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विमान सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर आएगा और 10.50 बजे वापसी की उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है शेड्यूल

इसी तरह मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को 6.10 बजे फ्लाइट आएगी और 6.50 बजे वापस जाएगी। अहमदाबाद और देहरादून के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 11.30 बजे विमान आएगा और 12 बजे वापस जाएगा। 

वहीं, कोलकाता-देहरादून के लिए विमान मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान भरेगा। विमान दोपहर 2 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर तीन बजे वापस जाएगा। इसी तरह 16 सितंबर बुधवार से हैदराबाद देहरादून के लिए हवाईसेवा शुरू हो जाएगी। विमान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को आवाजाही करेगा। हैदराबाद से विमान 12.25 बजे दून पहुंचकर 1.05 बजे वापसी की उड़ान भरेगा। 

एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि लॉकडाउन के बाद 6-7 फ्लाईटें शुरू की गईं थी, जिनकी संख्या बढ़कर 15 पहुंच चुकी है। धीरे-धीरे हवाईयात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed