फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun fish market will also shift Now MDDA is looking for a place Uttarakhand news in hindi

Dehradun: अब मच्छी बाजार भी होगा शिफ्ट, कई सालों से हो रही थी मांग, जगह तलाश रहा है एमडीडीए

Thu, 06 Apr 2023 02:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Apr 2023 02:21 PM IST
सार

मच्छी बाजार शिफ्ट करना एमडीडीए के लिए बड़ी चुनौती होगी। पहले जब भी यह मामला उठा तो व्यापारियों का कहना था कि उनके पास कोर्ट के आदेश हैं कि शिफ्टिंग से पहले जगह का चिन्हीकरण हो। जिला प्रशासन ने जगह भी ढूंढने के प्रयास शुरू किए थे लेकिन व्यापारियों की पसंद की जगह नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
Dehradun fish market will also shift Now MDDA is looking for a place Uttarakhand news in hindi
देहरादून पलटन बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अब पलटन बाजार के पास स्थित मच्छी बाजार को भी शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नई जगह तलाशी जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई पूर्व मुख्यमंत्री भी मच्छी बाजार को शिफ्ट करने का वादा कर चुके हैं।

विज्ञापन


पलटन बाजार के पास स्थित मच्छी बाजार को शिफ्ट करने की मांग कई साल से की जा रही है। लेकिन, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने भी यह मुद्दा उठ चुका है। राजपुर रोड विधायक खजानदास ने कहा था कि कालिका माता मंदिर के आसपास जितनी भी मांस-मछली की दुकानें हैं, उन्हें शिफ्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इनकी वजह से पलटन बाजार क्षेत्र और आसपास के लोगों का वहां से निकलना दूभर हो गया है। मच्छी बाजार की दुर्गंध के कारण लोग परेशान रहते हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि जल्द ही मच्छी बाजार को शिफ्ट करने की कार्ययोजना पर काम किया जाएगा। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि इस कार्ययोजना पर काम तेज कर दिया गया है। शहर में कई जगहें मच्छी बाजार के लिए देखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रशासन पहले बना चुका समन्वय
व्यापारी पहले से मच्छी बाजार शिफ्ट करने की मांग उठाते रहे हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन कई बार अन्य विभागों से समन्वय बना चुका है। तत्कालीन एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह की मौजूदगी में कई विभागों के अधिकारियों और मच्छी बाजार के प्रतिनिधियों की बैठक भी हो चुकी है। लेकिन, शिफ्टिंग की योजना परवान नहीं चढ़ी।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  जोशीमठ पर चल रहे वैज्ञानिक अध्ययनों के बीच IIRS का दावा- पनबिजली परियोजनाएं भूस्खलन का कारण नहीं

पहले जगह का चिन्हीकरण हो
मच्छी बाजार शिफ्ट करना एमडीडीए के लिए बड़ी चुनौती होगी। पहले जब भी यह मामला उठा तो व्यापारियों का कहना था कि उनके पास कोर्ट के आदेश हैं कि शिफ्टिंग से पहले जगह का चिन्हीकरण हो। जिला प्रशासन ने जगह भी ढूंढने के प्रयास शुरू किए थे लेकिन व्यापारियों की पसंद की जगह नहीं मिल पाई।

=
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed