फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Fines for delaying vehicle at railway station

देहरादूनः रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों को देर तक रोकने पर लगेगा जुर्माना 

Wed, 11 Dec 2019 03:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 11 Dec 2019 03:56 PM IST
सार

  • एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर मिलेगी सिर्फ ‘पिक एंड ड्राप’ की सुविधा
  • रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा ‘नो पार्किंग जोन’
  • आटो व टैक्सी स्टैंड को भी कोने में ले जाने की तैयारी 

विज्ञापन
Dehradun: Fines for delaying vehicle at railway station
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दून रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए स्टेशन के मुख्य गेट के सामने वाले पूरे क्षेत्र को ‘नो पार्किंग जोन’ बनाया गया है। स्टेशन निदेशक की ओर से इस संबंध मेें प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भी भेज दिया गया है।

विज्ञापन


स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर ने बताया कि स्टेशन परिसर के सामने जाम बहुत बढ़ी समस्या है। अब जबकि स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ कर इसे नए सिरे से बनाया जा रहा है तो इसकी पार्किंग व्यवस्था सुधारने को लेकर कई प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। स्टेशन के मुख्य गेट के सामने वाले खुले मैदान को नो पार्किंग जोन बनाया जाएगा। अब यहां किसी भी प्रकार की गाड़ी की पार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन


ट्रेनों के आने जाने के समय यात्रियों को ‘पिक एंड ड्राप’ की सुविधा दी मिलेगी। कई एयरपोर्ट की तर्ज पर यात्रियों को लेने आई गाड़ी रुकने के साथ ही यात्रियों को सवार होना होगा और तत्काल निकलना भी होगा। इसी प्रकार यात्रियों को छोड़ने आई गाड़ियां सवारियां उतारने के साथ ही तत्काल हटानी होगी। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया को पूरी तरह खाली रखा जाएगा। इसके साथ ही टैक्सी स्टैंड को कोने में ले जाने का प्रस्ताव है ताकि उस इलाके को खाली कराया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन प्लेटफार्मों पर लगाई जाएंगी स्टेनलेस स्टील की बेंच
 

स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े होकर इंतजार न करना पड़े, इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेनलेस स्टील की बेंच लगाई जाएगी। पहले चरण में 25 बेंच मंगाई गई है। जबकि प्लेटफार्म नंबर तीन व चार पर सीमेंट की बेंच बनाई जाएगी। स्टेनलेस स्टील बेंच खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed