फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun female student at educational institution reported feeling unsafe accusing director and security gua

Dehradun: शिक्षण संस्थान में छात्रा ने खुद को खतरे में बताया, संचालक और सुरक्षा गार्ड पर आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Jan 2026 12:30 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jan 2026 12:30 AM IST
सार

आरोप है कि उनके शिक्षण संस्थान और उसी परिसर में एक अन्य शिक्षण संस्थान के संचालकों ने उनकी शिकायत पर गार्ड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि गार्ड को मानसिक तौर पर कमजोर बताकर टालने की कोशिश की।

विज्ञापन
Dehradun female student at educational institution reported feeling unsafe accusing  director and security gua
- फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

एक छात्रा ने दो निजी शिक्षण संस्थानों के संचालक और एक सुरक्षा गार्ड के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि संस्थान का गार्ड उस पर बुरी नजर रखता है। करीब एक माह पहले उसने ग्राउंड फ्लोर पर शटर गिराकर उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की थी लेकिन वह भाग निकली।

विज्ञापन


आरोप है कि उनके शिक्षण संस्थान और उसी परिसर में एक अन्य शिक्षण संस्थान के संचालकों ने उनकी शिकायत पर गार्ड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि गार्ड को मानसिक तौर पर कमजोर बताकर टालने की कोशिश की। आरोप है कि बार-बार शिकायत करने पर संचालकों ने छात्रा को भी अपने दिमाग का इलाज कराने की नसीहत दी और प्रमाणपत्र रोकने की धमकी दी।
विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर शहर कोतवाली थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि छात्रा बालिग है, उसकी शिकायत पर आरोपी पक्षों के बयान लेकर सच की तह तक जाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: कमेलपुर गांव में दो पक्षों में विवाद, रंजिश में आमने-सामने आए दोनों पक्ष, चले ईंट-पत्थर, वीडियो

शिकायतकर्ता छात्रा शादीशुदा है। उसका आरोप है कि उनके संस्थान के नीचे स्थित मर्चेंट नेवी के कोचिंग सेंटर का गार्ड उन्हें घूरता और अश्लील इशारे करता है। एक दिन संस्थान में पार्किंग वाले हिस्से में अचानक शटर गिराकर उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की। आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने अपने संस्थान मालिक ने शिकायत की तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि समाज में यह सब होता रहता है।

साक्ष्य मिटाने का आरोप
छात्रा का कहना है कि संचालकों ने उन्हें बताया कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज रहती है लेकिन उन्होंने जानबूझकर उस घटना वाले दिन की फुटेज डिलीट कर दी है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि दोनों संस्थानों के संचालक और गार्ड आपस में मिले हुए हैं। उन्हें धमकी दी गई है कि यदि मामला आगे बढ़ाया तो उन्हें कोर्स का प्रमाणपत्र नहीं दिया जाएगा। मूल रूप से बाजपुर निवासी पीड़िता ने कहा है कि मानसिक उत्पीड़न और अनहोनी के डर से उसकी तबीयत खराब हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed