फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Exclusive Heliport to be built at Birmau Kandi in Chakrata to deal with disaster

Dehradun: आपदा से निपटाने के लिए चकराता के बिरमौ कांडी में बनेगा हेलीपोर्ट, एक साथ उतर पाएंगे दो हेलीकॉप्टर

Fri, 30 Jun 2023 03:12 PM IST
अलका त्यागी मुकेश जुयाल/मुकेश जोशी, अमर उजाला, विकासनगर/चकराता
मुकेश जुयाल/मुकेश जोशी, अमर उजाला, विकासनगर/चकराता Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Jun 2023 03:12 PM IST
सार

आपदा की दृष्टि से जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र बेहद संवेदनशील है। यह क्षेत्र पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी जिले उत्तरकाशी और टिहरी से भी लगता हुआ है।

विज्ञापन
Dehradun Exclusive Heliport to be built at Birmau Kandi in Chakrata to deal with disaster
हेलिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

आपदा से निपटाने लिए तहसील मुख्यालय चकराता से करीब आठ किमी दूर स्थित बिरमौ कांडी में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। शासन ने हेलीपोर्ट को विकसित करने के लिए करीब 93 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को बनाया है। लोनिवि ने निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आपदा की दृष्टि से जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र बेहद संवेदनशील है। यह क्षेत्र पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी जिले उत्तरकाशी और टिहरी से भी लगता हुआ है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन यहां लंबे समय से हेलीपोर्ट की जरूरत महसूस कर रहा था। जिला प्रशासन ने हेलीपोर्ट निर्माण के लिए खत सेली के बिरमोऊ कांडी में 2.730 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने की बात कही थी।
विज्ञापन


Uniform Civil Code: उत्तराखंड सरकार को आज नहीं सौंपा जाएगा ड्राफ्ट, विशेषज्ञ समिति करेगी अपना रुख साफ
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण से हवाई सर्वेक्षण के लिए अनुरोध किया किया था। जिस पर बीते साल 24 नवंबर को बिरमौ कांडी का हवाई सर्वे किया था। सर्वे में यह स्थान हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए उपयुक्त मिला था।

क्षेत्र के प्रमुख स्थानों की देहरादून से दूरी

त्यूणी-देहरादून -              155 किमी
लाखामंडल - देहरादून     188 किमी
कंवासी - देहरादून           120 किमी
चकराता - देहरादून          90 किमी
रामताल गार्डन - देहरादून  80 किमी
क्वानू - देहरादून                85 किमी

जौनसार बावर परगना की स्थिति

जौनसार बावर परगना तीन तहसील कालसी, चकराता और त्यूणी में विभक्त है। इसका क्षेत्रफल करीब 1002.07 वर्ग किमी है। कालसी तहसील में 169, चकराता 141 और त्यूणी तहसील में 53 राजस्व ग्राम हैं। कालसी तहसील में 17, चकराता 16 और त्यूणी तहसील 6 राजस्व क्षेत्र हैं।

15 मिनट में पहुंच सकेंगे जौलीग्रांट

चकराता से जौलीग्रांट एयरपोर्ट की हवाई दूरी 58 किमी/31 नाॅटिकल माइल्स है। हेलीकॉप्टर से यह दूरी महज 15 मिनट में तय की जा सकती है।

राजकीय हेलीकॉप्टर से किए गए प्रस्तावित स्थल के हवाई सर्वेक्षण में स्थान उपयुक्त पाया गया। जिसके बाद हेलीपोर्ट के निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। फिलहाल हेलिपोर्ट में दो हेलिकॉप्टर के उतरने की व्यवस्था होगी। - अनिल सिंह गर्बयाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण

हेलीपोर्ट को विकसित करने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। जिसके तहत समतलीकरण, सुरक्षा दीवार, एप्रोच रोड के साथ ही जिस जगह पर हेलीकॉप्टर उतरेगा, वहां आरसीसी का स्लैब (फर्श) डाला जाएगा। - एसएस नेगी, एसडीओ, लोनिवि खंड चकराता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed