{"_id":"699b23de4df64e88fa05c7e8","slug":"dehradun-education-director-attacked-will-boycott-exams-if-the-accused-are-not-arrested-within-five-days-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: शिक्षा निदेशक पर हमला; पांच दिनों में आरोपी गिरफ्तार नहीं किए तो परीक्षा का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: शिक्षा निदेशक पर हमला; पांच दिनों में आरोपी गिरफ्तार नहीं किए तो परीक्षा का करेंगे बहिष्कार
Sun, 22 Feb 2026 09:14 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:14 PM IST
सार
प्रकरण को लेकर एसोसिएशन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिलकर अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग करेगा। संगठन की ओर से कार्मिकों की सुरक्षा के लिए एसओपी जारी की जाए।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय में बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन ने शिक्षा निदेशक पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसोसिएशन की कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि मामला अधिकारियों के मान सम्मान से जुड़ा है। पांच दिन के भीतर सभी आरोपी गिरफ्तार न हुए तो बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
एसोसिएशन की कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि प्रकरण को लेकर एसोसिएशन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिलकर अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग करेगा। संगठन की ओर से कार्मिकों की सुरक्षा के लिए एसओपी जारी की जाए।
विज्ञापन
घटना के विरोध में ब्लॉक से लेकर निदेशालय तक के सभी कार्यालयों में 23 और 24 फरवरी को उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर के बाद कार्यबहिष्कार किया जाएगा। वहीं, हर स्तर से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सहयोग की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
Dehradun: शिक्षा निदेशक से मारपीट का विरोध, कल और परसों प्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारी करेंगे कार्य बहिष्कार
कल शिक्षा निदेशालय में फिर होगी बैठक
शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन की कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि आज शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक, कर्मचारी कार्यबहिष्कार के बाद शिक्षा निदेशालय पहुंचकर लंबित मांगों पर चर्चा करेंगे।