फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun State Teachers Union and ministerial employees held meeting to protest against assault on Director

Dehradun: शिक्षा निदेशक से मारपीट का विरोध, कल और परसों प्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारी करेंगे कार्य बहिष्कार

Sun, 22 Feb 2026 12:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Feb 2026 12:23 PM IST
सार

शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ कल मारपीट हुई थी। इसे लेकर राजकीय शिक्षक संघ और मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Dehradun State Teachers Union and ministerial employees held  meeting to protest against assault on Director
शिक्षा निदेशालय में बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमले के विरोध में शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक, कर्मचारियों-अधिकारियों ने आज से दो दिवसीय कार्यबहिष्कार का एलान किया है। शिक्षा निदेशालय में सभी विभागीय संगठनों की पांच घंटे चली बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो अन्य विभागीय कर्मचारी 25 फरवरी से कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में सभी 56 विभागों के कर्मचारी, अधिकारी संगठनों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, इससे उनमें असुरक्षा की भावना बनी है। इस तरह की घटना प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं शासकीय व्यवस्था की गरिमा के विपरीत है। यदि इस प्रकरण में सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती तो भविष्य में इस तरह की घटना किसी भी कर्मचारी, अधिकारी के साथ हो सकती है। प्रकरण को देखते हुए सरकार उनकी सुरक्षा के लिए एसओपी जारी करे।
विज्ञापन


राज्य के सभी विभागों में पुलिस की व्यवस्था की जाए। बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति को लेकर कोर कमेटी बनाई गई। जिसमें अपर शिक्षा निदेशक पदमेंद्र सकलानी,सीईओ विनोद कुमार ढौंडियाल, अजीत भंडारी, शैलेंद्र चौहान, भुवनेश्वर जदली, नागेंद्र बर्थवाल, पंकज शर्मा, पीएल भारती, प्रदीप रावत, अशोक राज उनियाल, दीपक जोशी, जीत मणि पैन्यूली, अरूण पाण्डेय, पीएल तिवारी, जयकृत, विक्रम रावत, अरविंद चौहान, डीसी भट्ट, रामबाबू विमल, धर्मेंद्र रावत, सीताराम पोखरियाल, आशीष जोशी, पंचम बिष्ट, शिवानी, आकांक्षा राठौर, रघुवीर बिष्ट, राकेश जोशी, रमेश पैन्यूली, कमलेश्वरी मेहता, पल्लवी नैन, महादेव मैठाणी को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट: विधायक उमेश शर्मा ने जताया अफसोस, संबंधित सभी पक्षों से माफी मांगी

Trending Videos

छात्र हित में एक सप्ताह तक चलने देने बोर्ड परीक्षा
बैठक में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह के लिए उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को सुचारु रूप से चलने देने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि इसके बाद भी प्रकरण में कोई कार्रवाई न हुई तो इसका भी बहिष्कार किया जाएगा।

अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चे का किया गठन
शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में आंदोलन को लेकर अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा गठित किया गया। जिसमें राम सिंह चौहान को अध्यक्ष और मुकेश बहुगुणा को महामंत्री नामित किया गया। संजय भास्कर को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

बैठक में ये संगठन रहे शामिल
शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में उत्तराखंड सचिवालय संघ, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ, उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन, कर्मचारी संयुक्त परिषद,राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखंड अशासकीय शिक्षक संघ, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तराखंड फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, कलेक्ट्रेट संघ, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ, उत्तराखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति शिक्षक संघ सहित अन्य संगठन शामिल रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed