फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun ED issues notice to Congress leader Saraswat over registry fraud calls him for questioning

Dehradun: रजिस्ट्री फर्जीवाड़े को लेकर ED ने कांग्रेस नेता सारस्वत को जारी किया नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

Thu, 20 Feb 2025 02:30 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Feb 2025 02:30 AM IST
सार

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच में विजय सारस्वत का नाम भी सामने आया है। रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपी शामिल समीर कामयाब और बाबर हुमायूं के साथ सारस्वत का नाम जुड़ा पाया गया है।

विज्ञापन
Dehradun ED issues notice to Congress leader Saraswat over registry fraud calls him for questioning
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत को समन जारी किया है। करोड़ों रुपये के रजिस्ट्री फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने 21 फरवरी को कार्यालय बुलाया है। जिसे मामले में ईडी ने उन्हें समन जारी किया है वह क्लेमेनटाउन में जमीन 4.55 करोड़ रुपये की जमीन धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच में विजय सारस्वत का नाम भी सामने आया है। रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपी शामिल समीर कामयाब और बाबर हुमायूं के साथ सारस्वत का नाम जुड़ा पाया गया है। जांच में कुछ ऐसे दस्तावेज ईडी अधिकारियों के हाथ लगे हैं, जिनमें विजय सारस्वत का नाम भी जुड़ रहा है। बता दें कि रजिस्ट्री फर्जीवाड़े का मामला जुलाई 2023 में प्रकाश में आया था।
विज्ञापन


इसमें पता चला कि कुछ नामी अधिवक्ताओं ने प्रापर्टी डीलरों और भूमाफिया से मिलकरृ सब रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकार्ड रूम में घुसपैठ कर रजिस्ट्रियों के रिकॉर्ड बदल दिए हैं। साथ ही कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार से रिकॉर्ड भी गायब किए गए हैं। इस काम में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के कुछ कार्मिकों ने भी फर्जीवाड़े में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़: दून से अमेरिका-कनाडा वालों को ठगने वाले 13 ठग पकड़े, ऐसे करते थे ठगी

ईडी ने तैयार की है सवालों की फेहरिस्त
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मामले से जुड़ी जांच के लिए ईडी ने सारस्वत के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। इसमें उनसे रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपियों में शामिल समीर कामयाब और हुमायूं परवेज के साथ कनेक्शन पर भी सवाल किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि अगस्त 2024 में आरोपियों के ठिकाने में छापेमारी के दौरान ईडी ने संपत्ति और मनी ट्रेल के जो दस्तावेज कब्जे में लिए थे, उनकी जांच में विजय सारस्वत का नाम सामने आया है। कांग्रेस नेता का नाम रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपियों के साथ कैसे जुड़ा इसकी जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed