{"_id":"62905cbf4428ed683b2f9049","slug":"dehradun-double-murder-the-dead-body-was-thrown-in-gagalhedi-after-killing-the-wife-friend-was-also-murdered-along-with-female-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Double Murder: दोस्त को पत्नी के साथ ऐसे हाल में देख खौल उठा खून, युवक ने दोनों को दी ऐसी खौफनाक मौत, दास्तां सुन पुलिसकर्मी भी कांपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Double Murder: दोस्त को पत्नी के साथ ऐसे हाल में देख खौल उठा खून, युवक ने दोनों को दी ऐसी खौफनाक मौत, दास्तां सुन पुलिसकर्मी भी कांपे
Fri, 27 May 2022 10:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 27 May 2022 10:57 AM IST
सार
देहरादून से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर गागलहेड़ी में शव फेंक दिया था। आरोपी ने महिला मित्र के साथ मिलकर एक युवक को भी मौत के घाट उतारा था। आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। गागलहेड़ी थाने में दर्ज मुकदमा क्लेमेंटटाउन थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
दोस्त की हत्या के आरोप में जेल में बंद युवक ने अपनी पत्नी की भी हत्या कर शव को सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में फेंक दिया था। दो दिन बाद ही शव बरामद हो गया था, लेकिन अब उसकी पहचान हुई है। लिहाजा गागलहेड़ी में दर्ज मुकदमे को क्लेमेंटटाउन थाने में ट्रांसफर किया गया है। आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है।
जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2021 में सेलाकुई निवासी अरमान गायब हो गया था। उसका शव रायवाला थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच करते हुए मुंशीर अली निवासी लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया था। पता चला कि उसने अरमान को अपनी पत्नी बबीता बानो के साथ देख लिया था।
इसी खुन्नस में उसने अरमान की हत्या कर शव को रायवाला क्षेत्र में फेंक दिया था। मुंशीर ने बताया था कि उसने 20 नवंबर 2021 को अपनी पत्नी बबीता बानो की भी हत्या कर दी थी और शव को हरिद्वार क्षेत्र में फेंक आया था।
विज्ञापन
पुलिस तभी से शव की तलाश कर रही थी। इस बीच पता चला कि इस हुलिये की एक महिला का शव गागलहेड़ी के बुड्ढा खेड़ा अहीर गांव में पड़ा मिला था। 22 नवंबर 2021 को ग्राम प्रधान की शिकायत पर गागलहेड़ी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अब महिला की पहचान बबीता बानो के रूप में हुई। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि गागलहेड़ी से मुकदमा क्लेमेंटटाउन थाने में ट्रांसफर हो गया है।

पत्नी की हत्या करते वक्त बनाई थी वीडियो
मुंशीर ने अपनी पत्नी का कत्ल करते वक्त मोबाइल से उसकी वीडियो भी बनाई थी। पुलिस ने उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया था। आरोपी के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी को पहले खाने में नशीला पदार्थ दिया और फिर गला घोंट दिया। शव को भी गाड़ी में डालकर कलियर थाना क्षेत्र में ले गया। यहां उसने नहर के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया, लेकिन शव सहारनपुर जनपद में बरामद हुआ है।