फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Doiwala robbery case: police arrested one lakh rupees prize Accused

Dehradun: मंत्री के भाई के घर डकैती मामले में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

Tue, 29 Nov 2022 03:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Nov 2022 03:04 PM IST
सार

बता दें कि ठेकेदार ने दो साल पहले कारोबारी के घर पीओपी का काम किया था। तभी से वह यहां लूट का मन बना बैठा था। डकैती की वारदात, 15 अक्टूबर को हुई थी।

विज्ञापन
Dehradun Doiwala robbery case: police arrested one lakh rupees prize Accused
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहरादून के डोईवाला में कैबिनेट मंत्री के चचेरे भाई के घर दिनदहाड़े हुई डकैती के मामले में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश मेहरबान बावला को रायवाला से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने लगभग 75 फीसदी ज्वेलरी और 60 फीसदी नगदी बरामद करने का दावा किया है। वहीं, तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उधर, तीनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


Haridwar: भाजपा पार्षद ने अपनी शादी में राइफल से की हर्ष फायरिंग, वायरल हुआ वीडियो, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


बता दें कि ठेकेदार ने दो साल पहले कारोबारी के घर पीओपी का काम किया था। तभी से वह यहां लूट का मन बना बैठा था। डकैती की वारदात, 15 अक्टूबर को हुई थी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर छह सशस्त्र बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। वे लाखों रुपये और जेवर लूटकर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में चार बार षड्यंत्र, पांचवीं बार में दिया अंजाम

डकैती का साजिशकर्ता महबूब छह महीने में चार बार डकैती या लूट की योजना बना चुका था। लेकिन, हर बार कोई न कोई बाधा आ जाती थी। पिछले दिनों पांचवीं बार साजिश रची और सफल भी हो गया। सामने आया कि महबूब वैसे तो दो साल से इस घर में लूट की सोच रहा था। इसके लिए वह परिवार के लोगों से भी मेलजोल बढ़ा रहा था। उसे पता था कि अग्रवाल परिवार का बेटा दिल्ली में रहता है। शीशपाल अग्रवाल सुबह दुकान पर जाते हैं और दोपहर दो बजे लंच के लिए आते हैं। इसी बीच लूट को अंजाम दिया जा सकता है। इसकी तैयारी वह काफी दिनों तक करता रहा। उसने अपने साथी मनव्वर और शमीम को लेकर घर की रेकी शुरू कर दी। मेलजोल बढ़ाने के लिए उनकी दुकान पर भी अक्सर आता-जाता था। लोगों पर विश्वास जमाकर उसने घर में रखे सामान की भी जानकारी जुटा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed