फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun District Panchayat President seat change for first time after 29 Years

Dehradun: जिला पंचायत अध्यक्ष सीट की दिशा पहली बार बदली, इस बार परवादून की महिला को मिली कुर्सी

Fri, 15 Aug 2025 03:29 PM IST
अलका त्यागी संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Aug 2025 03:29 PM IST
सार

इस बार जब चुनाव हुआ तो कांग्रेस ने डोईवाला क्षेत्र की सुखविंदर को अध्यक्ष बनाया और वह जीत गई।

विज्ञापन
Dehradun District Panchayat President seat change for first time after 29 Years
देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

दून जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत इस बार कई बिंदुओं के लिहाज से महत्वपूर्ण है। भाजपा शासित प्रदेश में राजधानी की सीट विपक्ष के खाते में जाने के साथ ही 30 साल बाद इस सीट की दिशा भी बदली है। देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर राज्य बनने के बाद पहली परवादून की महिला कुर्सी पर बैठेगी। इससे पहले यहां जौनसार-बावर क्षेत्र से ही अध्यक्ष रहे हैं।

विज्ञापन


जौनसार-बावर उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल का एक पहाड़ी क्षेत्र है। यह दून के उत्तर-पश्चिम में जहां हिमाचल प्रदेश की सीमा पर से लगा है दूसरी तरफ उत्तरकाशी-टिहरी से लगा है। दून जिले का यह इलाका राजनीतिक लिहाज से पछवादून भी कहा जाता है तो दूसरी तरफ डोईवाला क्षेत्र का इलाका परवादून कहा जाता है। देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर 1996 में रामशरण नौटियाल जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे।
विज्ञापन


उस समय सीट को जिला परिषद कहा जाता था। इसके बाद 2000 में राज्य अस्तित्व में आया करीब एक साल बाद चुनाव हुए। इस चुनाव में विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बने। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। जिसके बाद चुनाव थोड़ा देरी से हुए तो 2008 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी मधु चौहान ने जीत दर्ज की। उसके बाद 2013 में दोबारा चमन सिंह ने जीत दर्ज की और 2019 में हुए चुनाव में फिर मधु चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर बैठी। ये तीनों ही जौनसार बावर क्षेत्र से हैं। इस बार जब चुनाव हुआ तो कांग्रेस ने डोईवाला क्षेत्र की सुखविंदर को अध्यक्ष बनाया और वह जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: वोट गिनती संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच हुई काउंटिंग, सीलबंद लिफाफे में रखे गए नतीजे

Trending Videos

इस बार उपाध्यक्ष पर काबिज हुए अभिषेक
भले ही इस बार जौनसार-बावर क्षेत्र से जिला पंचायत अध्यक्ष न जीते हो पर उपाध्यक्ष पर उसी क्षेत्र के अभिषेक सिंह ने जीत दर्ज की है। वह विधायक प्रीतम सिंह के पुत्र हैं और उन्होंने पहली बार यह चुनाव लड़ा है।

तीसरी बार अध्यक्ष बनने से चूकीं मधु
मधु चौहान पूर्व में दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस बार फिर भाजपा ने उन पर विश्वास जताया और उनको जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मैदान में उतारा था, लेकिन वह इस बार चुनाव नहीं जीत पाई। जिस कारण वह तीसरी बार देहरादून जिलाध्यक्ष बनने से चूक गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed