फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Dispute in party, stabbing friend on neck Premnagar area case police interrogating an accused

Dehradun: पार्टी में विवाद होने पर दोस्त के गले पर चाकू से वार, प्रेमनगर क्षेत्र का मामला, एक आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ

Fri, 10 Jun 2022 10:05 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 10 Jun 2022 10:05 PM IST
सार

बॉबी सूद अपने दोस्त डीके व अन्य तीन युवकों के साथ पार्टी कर रहा था। अक्सर ये चारों साथ ही रहते थे। इसी बीच किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया और बॉबी को डीके ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उसके गले पर चाकू से वार किए गए थे।

विज्ञापन
Dehradun: Dispute in party, stabbing friend on neck Premnagar area case police interrogating an accused
चाकू से हमला

विस्तार

पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने दोस्त के गले पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी सर्जरी करनी पड़ी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। विवाद के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विंग नंबर पांच में हुई। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र निवासी बॉबी सूद अपने दोस्त डीके व अन्य तीन युवकों के साथ पार्टी कर रहा था। अक्सर ये चारों साथ ही रहते थे। इसी बीच किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया और बॉबी को डीके ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उसके गले पर चाकू से वार किए गए थे। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बॉबी को घायल अवस्था में प्रेमनगर स्थित संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि यहां डॉक्टरों ने बॉबी की सर्जरी की है। फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉबी ने बताया कि उसे डीके ने चाकू मारा है। इससे ज्यादा वह भी नहीं बता पाया। इनके तीन साथी भी पुलिस के पास नहीं आए हैं। पुलिस ने डीके को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार तीनों दोस्तों के सामने आने के बाद ही असल मामला पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed