फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Dispute between youths during Dussehra fair at Parade Ground, people sitting on dharna injured

Dehradun: परेड ग्राउंड में दशहरा मेले के दौरान युवकों में विवाद, खून में लथपथ धरने पर बैठे घायल

Thu, 02 Oct 2025 07:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Oct 2025 07:32 PM IST
सार

Dehradun News: परेड मैदान में दशहरे के मेले के बाद हंगामा हो गया। इस दौरान लोग धरने पर बैठ गए। बड़ी संख्या में पुलिसबल स्थिति संभालने में लगा है।

विज्ञापन
Dehradun: Dispute between youths during Dussehra fair at Parade Ground, people sitting on dharna injured
परेड मैदान में दशहरा मेले के बाद बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून के परेड ग्राउंड में रावण दहन के दौरान एक पक्ष ने कमेटी के पदाधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया। इसी दौरान झगड़ा हुआ तो भीड़ एक तरफ दौड़ पड़ी। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ जमा होने लगी तो परेड ग्राउंड के गेट भी बंद कर दिए गए।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने भी बामुश्किल स्थिति संभाली और भीड़ को तितर बितर किया। कुछ देर बाद खून से लथपथ एक पक्ष के लोग बच्चों के साथ परेड ग्राउंड के बाहर धरने पर बैठ गए। बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड में रावण दहन के दौरान गेट तीन के पास दो पक्षों में झगड़ा हुआ। भीड़ एक तरफ दौड़ने लगी तो पुलिस भी उसी ओर दौड़ी। एक पक्ष के श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी गौरव राणा ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की। उनके बच्चे को लातों से मारा गया। उनके भांजे के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन


Dussehra 2025: रावण दहन से पहले बारिश...परेड मैदान पहुंचे सीएम धामी, जय श्रीराम के लगे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने स्थिति संभाली तो भीड़ को बामुश्किल हटाया। कुछ देर बाद एक पक्ष के लोग धरने पर बैठ गए। इसके बाद घायल के लिए एंबुलेंस बुलाई गई लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मश्क्कत कर उन्हें उपचार के लिए भेजा और भीड़ को तितर बितर किया।

हनुमान ने गदा उठाकर संभाली स्थिति
परेड ग्राउंड में झगड़े के दौरान एकदम भीड़ जमा हो गई। अफरा तफरी का माहौल रहा तो हनुमान बने कलाकार गदा उठाकर स्थिति संभालने पहुंच गए। कलाकारों ने गदा उठाकर चारों ओर घुमाकर भीड़ को तितर बितर करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed