फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun delhi pantnagar flight schedule time released

दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच 4 जनवरी से शुरू होगी हवाई सेवा, यहां पढ़ें फ्लाइट का पूरा शेड्यूल 

Sat, 22 Dec 2018 08:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Dec 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
Dehradun delhi pantnagar flight schedule time released
flight

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना उड़ान के तहत दिल्ली, पंतनगर और देहरादून के बीच चार जनवरी से शुरू हो रही फ्लाइट का शेड्यूल एयर इंडिया ने पंतनगर कार्यालय भेज दिया है। 

विज्ञापन


एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयर इंडिया का 72 सीटर विमान दिल्ली से उड़ान भरकर 01:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा। पंतनगर से विमान 01:40 बजे उड़ान भरकर 02:40 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा।
विज्ञापन


विमान जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से 03:05 बजे उड़ान भरकर 03:55 बजे वापस पंतनगर में लैंड करेगा। पंतनगर से विमान 04:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होकर 05:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। फ्लाइट हफ्ते में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइट के किराये में उत्तराखंड सरकार की ओर से तीन वर्ष तक सब्सिडी भी मिलेगी। किराया 500 से 2500 रुपये तक रहेगा। टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन कराई जा सकती है।

पंतनगर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट को 9823 और दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को 9824 नाम दिया गया है। इधर, एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि फ्लाइट रन करने के लिए पंतनगर एयरपोर्ट पर सभी सुविधाएं मौजूद हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed