{"_id":"57807b474f1c1be42f7fb70d","slug":"dehradun-delhi-highway-closed-for-25-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून-दिल्ली हाईवे 25 घंटे रहेगा बंद, इस रास्ते से करें सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून-दिल्ली हाईवे 25 घंटे रहेगा बंद, इस रास्ते से करें सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
मां डाट काली मंदिर पर होने वाले जागरण और भंडारे के मद्देनजर 25 घंटे तक देहरादून-दिल्ली हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप रहेगा। इस दौरान भारी और हल्के वाहनों का आवागमन हरिद्वार रोड से होगा।
विज्ञापन
डाट काली मंदिर पर 12 जुलाई की रात को जागरण 13 को भंडारा होना है। सैकड़ों श्रद्धालुओं के उमड़ने के कारण पूर्व की भांति ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि 12 जुलाई को दोपहर दो बजे से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। शाम पांच बजे के बाद हल्के वाहन भी यहां से नहीं निकल पाएंगे।
विज्ञापन
अगले दिन 13 जुलाई शाम छह बजे के बाद यातायात सुचारु हो पाएगा आईएसबीटी देहरादून से सहारनपुर, रुड़की, दिल्ली जाने वाला यातायात हरिद्वार के रास्ते जाएगा। दून आने वाला ट्रैफिक भी इसी मार्ग से शहर में प्रवेश करेगा। एसपी ने उद्यमी वर्ग से भी माल लाने और ले जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Published By: Vivek SIngh