{"_id":"e762560884b4c4f418f10345067ec6c6","slug":"dehradun-defeated-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून ने रुड़की, लुधियाना ने बरेली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून ने रुड़की, लुधियाना ने बरेली को हराया
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 09 Jan 2014 03:47 AM IST
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 श्रद्धानंद गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दून टाइगर देहरादून ने नवयुवक क्रिकेट क्लब रुड़की को 49 रन से हराया और दूसरे मैच में लुधियाना ने बरेली की टीम को नौ विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन
पहला मैच दून टाइगर देहरादून और नवयुवक क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दून टाइगर ने सधी शुरुआत करते हुए दोनों ओपनर शैंकी 43 रन, साहिल 19 रन के बदौलत पहले विकेट के लिए 40 रन की तेज साझेदारी की।
विज्ञापन
शैंकी बने मैन ऑफ द मैच
टीम ने 18 ओवरों में छह विकेटों के नुकसान पर 121 रन बनाए। बाबू ने दो और शिवम ने तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रुड़की की टीम शुरू में ही लड़खड़ा गई।
विज्ञापन
पूरी टीम 15 ओवर में 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शुभम ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। शिवम ने चार, सुमित और देवा ने दो-दो खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। दून टाइगर के शैंकी को जोरदार 43 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बरेली ने जीता टॉस
दूसरा मैच बरेली और लुधियाना की टीम के बीच हुआ। बरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बरेली की पूरी टीम 15 ओवरों में मात्र 53 रन पर सिमट गई।
लुधियाना के तेज गेंदबाज जोगा ने चार, अमनदीप और रिपन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे लुधियाना के ओपनर बल्लेबाजों ने पहले ओवर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू की।
नौ विकेट से जीता बरेली
छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर नौ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। ओपनर बल्लेबाज करन ने पांच चौके, दो छक्के की मदद से 13 गेंदों पर 33 रन बनाए।
लुधियाना के तेज गेंदबाज जोगा को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।