फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Dabang won the first match of UPL

Dehradun News: देहरादून दबंग ने जीता यूपीएल का पहला मुकाबला

Fri, 23 Jun 2023 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Dabang won the first match of UPL
पहली बार दून में आयोजित हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का पहला मैच देहरादून दबंग की टीम के नाम रहा। देहरादून दबंग ने ऊधमसिंह नगर टाइगर्स को आठ विकेट से हराकर जीत से आगाज किया।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित यूपीएल का बृहस्पतिवार को सीएयू अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला व सचिव महिम वर्मा ने उद्घाटन किया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में देहरादून दबंग ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी ऊधमसिंह नगर टाइगर्स की टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 108 रन ही बना पाई। टीम के लिए गौरव जोशी ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। जबकि अन्य कोई खिलाड़ी खास असर नहीं दिखा पाया। देहरादून दबंग के लिए गिरीश ने चार, युवराज चौधरी ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून दबंग की टीम ने 14.1 ओवर में ही 109 रन बनाकर मुकाबले को आठ विकेट से जीत लिया। टीम के लिए कुणाल चंदेला ने 15 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। जबकि संयम अरोड़ा ने 20 और मनीष गौड़ नाबाद 38 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed