फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Cyber fraud worth Lakhs exposed money taken by luring people huge profits on pretext of investment

Dehradun: लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, निवेश के बहाने मोटा लाभ कमाने का लालच देकर हड़पी रकम

Sun, 31 Aug 2025 11:15 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Aug 2025 11:15 AM IST
सार

Dehradun Crime News: आरोपियों ने फर्जी कंपनी खोलकर निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच दिया और लाखों की रकम हड़प ली।

विज्ञापन
Dehradun Cyber fraud worth Lakhs exposed money taken by luring people huge profits on pretext of investment
धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने पीड़ित को निवेश करवाकर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर 65 लाख रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की थी। साइबर धोखाधड़ी के लिये फर्जी  एनजी ट्रेडर्स नाम की कंपनी बनाकरफर्जी बैंक खाते खुलवाए और कंपनी के नाम पर ही कई सीयूजी नंबरों का प्रयोग किया गया।   इसके साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों का विदेशों में बैठे साइबर अपराधियों से संपर्क में होना और देश भर के विभिन्न बैंकों में 18 से 20 करंट बैंक खातों का होना भी प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने नितिन गौर(34) पुत्र शीतल प्रसाद गौर निवासी-मकान नम्बर-26, गली नम्बर-8, सदरपुर, सैक्टर-45 नोएडा और निक्कू बाबू(29) पुत्र कैलाश बाबू निवासी-मकान नम्बर-465, गली नम्बर-15, सदरपुर सैक्टर-45 नोएडा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


Dehradun: देहरादून एयरपोर्ट के पूर्व वित्त प्रबंधक ने किया 232 करोड़ रुपये का गबन, खाते में ट्रांसफर की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun Cyber fraud worth Lakhs exposed money taken by luring people huge profits on pretext of investment

ऐसे हड़पी रकम

आरोपियों ने फेसबुक पर "CryptoPromarkets" नाम से लिंक व विज्ञापन प्रसारित किया और उसमें निवेश से अत्यधिक लाभ मिलने का लालच दिया गया। वादी को उक्त लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिससे उसे यह विश्वास दिलाया गया कि यह एक वैध और अधिकृत इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म है। अज्ञात व्यक्तियों ने स्वयं को प्रिया, रमेश कुमार, शरद वोहरा, विक्की मल्होत्रा के रूप में प्रस्तुत किया और विभिन्न मोबाइल नंबरों और ई-मेल आईडी से वादी से संपर्क किया। उन्होंने खुद को निवेश कंपनी के अधिकृत अधिकारी व कर्मचारी बताकर पीड़ित का विश्वास जीता। अभियुक्तों ने उसे निवेश पर मोटा लाभ मिलने का लालच देकर लगातार पैसे निवेश करने के लिए प्रलोभित किया और झांसे में लेकर सात जुलाई 2025 से  29 जुलाई 2025 के बीच विभिन्न बैंक खातों में कुल 66,21,000 रुपये जमा करवाए। निवेश की राशि हड़पने के बाद अभियुक्तों ने लाभांश देने से इंकार कर दिया। संपर्क से बचने लगे, जिससे पीड़ित को ठगी का शक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed